Nitesh Rane: सैफ अली खान को 'कचरा' कहने वाले कौन हैं नितेश राणे? विवादों से रहा हैं पुराना नाता
Nitesh Rane Kon Hai: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान मीडिया ही नहीं बल्कि, सोशल मीडिया तक की सुर्खियों में छाए हुए है। वजह है सैफ अली खान पर 16 जनवरी 2025 को हुआ जानलेवा हमला। इस हमले के बाद सैफ अली खान को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से अब उन्हें छुट्टी मिल चुकी है।
सैफ अली खान को हॉस्पिटल से इतनी जल्दी छुट्टी मिलने के बाद कई लोगों ने आश्चर्य व्यक्त किया है। शिंदे सरकार में मंत्री नितेश राणे ने भी सैफ अली खान को हॉस्पिटल से जल्दी छुट्टी मिलने पर अपनी राय जाहिर की है। नितेश राणे ने कहा, 'शायद वे उसे (सैफ को) ले जाने आए थे। यह अच्छा है, कचरा उठाया जाना चाहिए।'

आपको बता दें कि नितेश राणा कोंकण क्षेत्र में पड़ने वाली हाई प्रोफाइल सीट कणकवली से विधायक है और अपने विवादित बयानों की वजह से नितेश हमेश सुर्खियों में रहते हैं। हेट स्पीच देने के मामलों में कई बार नितेश राणा के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हुई है। आइए जानते हैं फडणवीस कैबिनेट में मंत्री बनने वाले नितेश राणे के बारे में...?
नितेश राणे कौन हैं? (Nitesh Rane Kon Hai)
23 जून 1982 को जन्मे नितेश राणे केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हैं। नितेश राणे कणकवली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। नितेश राणे अक्सर अपने बेबाक और विवादास्पद बयानों के लिए मीडिया की सुर्खियों में बन रहते हैं। नितेश का जन्म एक राजनीतिक परिवार में हुआ और उन्हें राजनीति का अनुभव बचपन से ही मिली है।
नितेश ने अपने पिता के नेतृत्व में की राजनीति करियर की शुरूआत
शिंदे सरकार में मंत्री नितेश राणे ने अपनी पढ़ाई मुंबई और विदेश में की है। उनके पास प्रबंधन की डिग्री है और वे अपने पिता के राजनीतिक कामों में काफी सक्रिय रहे हैं। नितेश राणे ने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता नारायण राणे के नेतृत्व में की। पहले वे महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष से जुड़े हुए थे, जो उनके पिता द्वारा स्थापित पार्टी थी। बाद में जब नारायण राणे बीजेपी में शामिल हुए, तो नितेश ने भी बीजेपी की सदस्यता ले ली थी।
नितेश राणे ने 2014 में लड़ा था पहला चुनाव
साल 2014 में नितेश राणे पहली बार कणकवली सीट से शिवसेना के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे और चुनाव लड़ा। तब उन्होंने बीजेपी के प्रमोद जाठर को 25 हजार से भी अधिक मतों के अंतर से हराया था। हालांकि, साल 2005 में वह शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। लेकिन, साल 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले नितेश राणे बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।
नितेश ने इंजीनियर को फेंक दिया था कीचड़ में
नितेश राणे ने साल 2019 में बीजेपी के टिकट पर कणकवली सीट से चुनाव लड़ा और सतीश जगन्नाथ सावंत को 28,116 मतों से अंतर से हराया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश राणे को कई बार अपने आक्रामक रवैये और विवादित बयानों के कारण आलोचना भी झेलनी पड़ी है। साल 2019 में उन्होंने सड़क की खराब स्थिति के विरोध में एक इंजीनियर कीचड़ फेंक दिया था। यह मामला उस वक्त काफी सुर्खियों में छाया रहा था।
आक्रामक और मुखर नेता हैं नितेश राणे
नितेश राणे महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी के एक प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे हैं और राज्य में विपक्ष की आवाज बुलंद करते हैं। वे लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। नितेश राणे की छवि एक युवा, आक्रामक और मुखर नेता की है।
कितनी है नितेश राणे की नेट वर्थ
नितेश राणे की ओर से चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के अनुसार, उनके पास 54 हजार रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा 11 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति है, जिसमें 1.47 करोड़ रुपये के जेवर हैं। नितेश के पास 30 लाख रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। उनके पास 6 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी भी है।
नितेश राणे ने सैफ अली खान को लेकर क्या कहा?
हाल ही में सैफ अली खान हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए है। सैफ को हॉस्पिटल से जल्दी छुट्टी मिलने पर नितेश राणे ने कहा, 'मुंबई में बांग्लादेशी क्या कर रहे हैं। वे सैफ अली खान के घर में घुस गए। पहले वे सड़कों के चौराहे पर खड़े रहते थे, अब वे घरों में घुसने लगे हैं। शायद वे उसे (सैफ को) ले जाने आए थे। यह अच्छा है, कचरा उठाया जाना चाहिए।'
मुझे शक है सैफ अली खान कर रहे थे एक्टिंग
नितेश राणे ने आगे कहा कि मैंने देखा कि जब वह अस्पताल से बाहर आए, मुझे शक हुआ कि उसे चाकू मारा गया था या वह अभिनय (एक्टिंग) कर रहा था। वह चलते समय नाच रहा था। जब भी शाहरुख खान या सैफ अली खान जैसे किसी खान को चोट लगती है, तो हर कोई इसके बारे में बात करना शुरू कर देता है।
ये भी पढ़ें: 'वाह क्या एक्टिंग है!', सैफ का जल्दी ठीक होना नहीं आया महाराष्ट्र के मंत्री को रास? हमले को लेकर उठाए सवाल












Click it and Unblock the Notifications