Sahil Khan का पहली पत्नी से क्यों हुआ था तलाक? 1 साल भी नहीं टिकी शादी, लगा था गे होने का आरोप!
Sahil Khan:'स्टाइल' एक्टर साहिल खान भले ही अब फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया। उन्होंने पत्नी मिलेना का धर्म परिवर्तन कराया है। साल 2024 में यूरोप में शादी की थी और कुछ महीने पहले ही पत्नी ने इस्लाम कबूल कर लिया।
साहिल खान हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में रहे। यहां तक कि उन पर गे होने का भी आरोप लग चुका है। उन्होंने साल 2004 में एक्ट्रेस और मॉडल निगार खान से निकाह किया था। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और साल 2005 में ही कपल का तलाक हो गया।

मॉडल निगार खान से तलाक के बाद साहिल खान का नाम टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ से जुड़ा था। आयशा ने उनका अफेयर तब शुरू हुआ जब दोनों प्रोडक्शन कंपनी में साथ काम कर रहे थे। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए और डेट करने लगे। लेकिन जब बात मीडिया तक पहुंची तो दोनों अलग हो गए। इसके बाद
आयशा ने साहिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
ये भी पढ़ें: Sahil Khan News: बॉलीवुड में सिर्फ 5 फिल्में, फिर भी 170 करोड़ से ज्यादा संपत्ति, जानें पर्दे के पीछे क्या है?
आयशा का कहना था कि एक्टर ने कई सारे पैसे लिए थे लेकिन समय रहते लौटाए नहीं। खबरों की मानें तो, उन्होंने डेटिंग के वक्त साहिल के साथ वेकेशन मनाई, अपार्टमेंट का खर्चा और कई महंगी कारें गिफ्ट में दी। इसके अलावा प्रोडक्शन कंपनी में जितना पैसा लगा था वो सारा साहिल हड़प गए। आयशा की मानें तो साहिल ने उन्हें धोखा दिया था। यहां तक कि आयशा ने ये भी दावा किया था कि साहिल गे हैं। हालांकि एक्टर ने कभी इस मामले में टिप्पणी नहीं की।
साहिल खान ने हमेशा अपने लुक्स और बॉडी के चलते लड़कियों के दिलों में राज किया है। एक वक्त था जब वह लड़कियों के क्रश हुआ करते थे। फिल्म 'स्टाइल', 'एक्सक्यूज मी', 'देहाती डिस्को' से उन्हें खास पहचान मिली थी। लेकिन इन फिल्मों के बाद उनकी सारी फिल्में फ्लॉप होती चली गई, जिसके बाद एक्टर ने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया। फिल्मों को अलविदा कहने के बाद अब वह फिटनेस ट्रेनर के तौर पर मशहूर है। इससे उनकी मोटी कमाई हो जाती है।
ये भी पढ़ें: Sahil Khan ने निकाह के बाद पत्नी का कराया धर्म परिवर्तन, एक्टर से हैं 26 साल छोटी, फैंस बोले-'शर्म करो'












Click it and Unblock the Notifications