Sahil Khan ने निकाह के बाद पत्नी का कराया धर्म परिवर्तन, एक्टर से हैं 26 साल छोटी, फैंस बोले-'शर्म करो'
Sahil Khan Wife Milena: बॉलीवुड एक्टर साहिल खान ने हाल ही में ऐलान किया कि उनकी पत्नी, मिलिना एलेक्जेंड्रा, ने इस्लाम धर्म अपनाया है। 2024 में उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी मिलिना से शादी की, जो कि 22 साल की हैं और बेलारूस, यूरोप से हैं।
कुछ दिन पहले, साहिल ने इस खबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। जिसमें अपनी पत्नी मिलिना के साथ नजर आए। इस फोटो को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "बहुत गर्व के साथ यह घोषणा करता हूं कि मेरी पत्नी मिलिना एलेक्जेंड्रा ने इस्लाम अपनाने का फैसला किया है। अलहमदुलिल्लाह इस खूबसूरत यात्रा के लिए! अल्लाह हमें माफ करें और हमारी दुआएं स्वीकार करें।"

हालांकि, साहिल को शादी के बाद अपनी पत्नी से इस्लाम अपनाने के लिए कहने पर बड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, उनके इस ऐलान पोस्ट में साहिल के गले में क्रॉस पेंडेंट वाली चेन दिखाई दी, जो नेटिज़न्स को पसंद नहीं आई।
ये भी पढ़ें: 15 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में फंसे Sahil Khan, एक्टर को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया
साहिल के पोस्ट पर कमेंट कर अब फैंस उनको खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "अगर वह तुमसे इतना प्यार करती है तो इस्लाम अपनाना उसके लिए क्यों जरूरी है? अगर तुम सच में उससे प्यार करते हो तो क्या तुम उसे क्रिश्चियनिटी नहीं अपनाने दोगे? बिना अध्ययन और रिसर्च किए इस्लाम अपनाने का क्या फायदा? " एक और यूजर ने कहा, "क्या शादी के बाद धर्म बदलना जरूरी है?" तीसरे यूजर ने कहा, "अगर तुम सच में उससे प्यार करते हो, तो उसे अपना धर्म बदलने क्यों कह रहे हो? उसे वैसा ही स्वीकार करो जैसे वह है।"
नेटिज़न्स ने साहिल को क्रॉस चेन पहनने के लिए भी फटकार लगाई। एक यूजर ने लिखा, "तुम्हारी चेन किसी और धर्म का प्रतीक है।" बता दें कि, 2024 में साहिल ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी पत्नी मिलिना ने रूस में सगाई की थी और वे कानूनी तौर पर शादीशुदा हैं। उम्र के अंतर को लेकर साहिल ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "वह बहुत समझदार हैं, लेकिन साथ ही संवेदनशील भी हैं क्योंकि वह काफी छोटी हैं। हमारी उम्र में काफी अंतर है। वह मानसिक रूप से बहुत परिपक्व हैं और बहुत शांत स्वभाव की हैं।"
आपको बता दें कि साहिल खान की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने ईरान में जन्मी नॉर्वेजियन एक्ट्रेस नेगर खान से 2003 में शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और उन्होंने जुलाई 2005 में तलाक ले लिया।
ये भी पढ़ें: Sahil Khan: पासपोर्ट जब्त, चार दिन की पुलिस कस्टडी; महादेव बेटिंग ऐप केस में क्यों हुई साहिल खान की गिरफ्तारी












Click it and Unblock the Notifications