Sahil Khan News: बॉलीवुड में सिर्फ 5 फिल्में, फिर भी 170 करोड़ से ज्यादा संपत्ति, जानें पर्दे के पीछे क्या है?
Sahil Khan News: बॉलीवुड एक्टर और फिटनेस ट्रेनर साहिल खान को मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल को शनिवार को जगदलपुर से हिरासत में लिया गया। मेडिकल के बाद साहिल को मुंबई की कोर्ट में पेश किए जाएगा।
खास बात यह है कि अपने एक्टिंग करियर में सिर्फ 5 बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले साहिल खान 170 करोड़ से ज्यादा करोड़ों की संपत्ति के मालिक आखिर कैसे बन बैठे? सवाल यह भी है कि बॉलीवुड उन्हें क्यों नहीं रास आया? आइए जानते हैं पर्दे के पीछे क्या है?

कौन हैं साहिल खान?
कोलकाता में जन्मे साहिल खान एक बॉलीवुड एक्टर और फेमस फिटनेस ट्रेनर हैं। 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों से उन्हें फिल्मी जगत में पहचान मिली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टीरियो नेशन नाचेंगे सारी रात के म्यूजिक वीडियो से की थी। साहिल खान बाद में एक फिटनेस विशेषज्ञ बन गए, जो फिटनेस जागरूकता बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मुंबई में कई पुरस्कार जीते हैं।
फिल्मी जगत नहीं आया रास!
कोलकाता में जन्मे साहिल खान ने 2001 में बॉलीवुड की दुनिया में 'स्टाइल' फिल्म के साथ कदम रखा था। इसके बाद उन्हें 'एक्सक्यूज मी' फिल्म ने 2003 में उन्हें पहचान दी। लेकिन, इसके बाद साहिल खान के फिल्म करियर का ग्राफ लगातार नीचे जाने लगा। साल 2010 में 'रामा: द सेवियर' फिल्म के बाद उनको दोबारा बॉलीवुड में नहीं देखा गया। जैसे की मानों, बॉलीवुड से दूरियां बना ली हों।
कैसे बन बैठे 170 करोड़ की संपत्ति के मालिक?
साहिल खान फिटनेस फ्रीक माने जाते हैं। उनको देखकर कोई भी यह अंदाजा लगा सकता है कि जिम उनकी रग-रग में समाया हुआ है। उन्होंने मुंबई में 'ए लाइफ फिटनेस जिम' भी खोला। फिटनेस संबंधी यूट्यूब पर वीडियो भी कई जारी किए। कई दिग्गज साहिल से फिटनेस टिप्स भी लेते रहते हैं।
इतना ही नहीं, फिल्मी जगत से दूरियां बनाने वाले साहिल खान की डूबती नैय्या को 'हंक' नाम की वाटर बोतल बिजनेस ने सहारा दिया। इस बिजनेस ने साहिल को करोड़ों की संपत्ति का मालिक बना दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान समय में साहिल 170 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। इसके साथ ही, साहिल की किस्मत को पंख लगते गए और वर्तमान में एक लाउंज का मालिक भी हैं। साल 2009 में उन्होंने जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ एक फिल्म निर्माण कंपनी भी निर्मित की थी।
कौन सी हैं साहिल की 5 बॉलीवुड फिल्में?
- साल - फिल्म
- 2001 - स्टाइल
- 2003 - एक्सक्यूज मी
- 2005 - यही है ज़िन्दगी
- 2009 - अलादीन कासिम
- 2010 - रामा: द सेवियर












Click it and Unblock the Notifications