Hina Khan ने रोते हुए शेयर की थी बाल काटने की वीडियो, एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं-'मुझे लगा कि...'
Hina Khan: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा बनकर हिना खान घर-घर फेमस हुई हैं। बीते कुछ समय से वह ब्रेस्ट कैंसर की जंग लड़ रही हैं। इसके बावजूद वह अपने काम पर फोकस कर रही हैं, और जल्द ही वेब शो गृह लक्ष्मी में नजर आएंगी। एक्ट्रेस लगातार प्रमोशन में जुटी हैं। हाल ही में हिना खान ने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने बाल काटने का वीडियो क्यों शेयर किया था।
फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में हिना खान ने अपने कैंसर की जंग पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैंसर से जुड़ी कुछ चीजें बिल्कुल शेयर नहीं की, लेकिन जो महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं उनके लिए वीडियो शेयर किए थे।

हिना खान ने कहा, 'मैंने बाल काटने का वीडियो या फिर अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी और ये सोच-समझकर किया था। अगर मैं इसके पीछे की कहानी बताने बैठी तो काफी वक्त लग जाएगा। मैंने जो भी अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, मुझे लगा वो महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। मैंने सोचा कि इससे उन्हें और ज्यादा ताकत मिलेगी।'
ये भी पढ़ें: Hina Khan को जब पहली बार कैंसर का पता चला, तो एक्ट्रेस ने घर मंगवाई ये चीज, बोलीं-'रॉकी उस रात आया और...'
हालांकि हिना खान के लिए सोशल मीडिया पर ये वीडियोज शेयर करना इतना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि, "पोस्ट करने से पहले मैंने वीडियोज को लाखों बार देखा और सोचा की इसे लगाऊं या नहीं। मैं जब भी वो वीडियो देखती थी तो रोने लगती थी। फिर मैंने सोचा इसमें गलत क्या है, तो लगा कि मुझे अपलोड कर देनी चाहिए। हो सकता है कुछ लोगों इससे मदद मिले।"
बता दें कि, पिछले साल 2024 में हिना खान को पहली बार अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बॉयफ्रेंड रॉकी से पता चला था। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया था कि उस दिन घर में मिठाई आने वाली थी कि उससे पहले रॉकी आए और उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताया। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में परिवार वालों ने उनका साथ दिया। खैर अब हिना धीरे-धीरे कैंसर से रिकवर कर रही हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही कैंसर की जंग जीत जाएंगी।
ये भी पढ़ें: Hina Khan ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन, एक्ट्रेस का टीका देख फैंस ने किया ट्रोल, कहा-इसका कोई धर्म नहीं












Click it and Unblock the Notifications