रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स की डील ने मचाया हड़कंप, पैसे जान उड़ जाएंगे होश
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में रिलीज़ से पहले ही इतिहास रच दिया है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने थिएटर में धूम मचाई। अब आदित्य धर के निर्देशन में बन रही इसके दूसरे पार्ट के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स की डील ने हडकंप मचा दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो करीब 245 करोड़ रुपये की कमाई मेकर्स ने सिर्फ नॉन-थिएट्रिकल राइट्स से कर ली है। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

खास बात यह है कि पहली फिल्म 'धुरंधर' के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स जहां 140 करोड़ रुपये में बिके थे, वहीं इसका सीक्वल उससे करीब 100 करोड़ रुपये ज्यादा का सौदा करने में कामयाब रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के अलग-अलग अधिकार बड़े प्लेटफॉर्म्स ने खरीदे हैं। जियो हॉटस्टार ने इसके ओटीटी राइट्स करीब 150 करोड़ रुपये में लिए हैं। वहीं स्टार नेटवर्क ने सैटेलाइट राइट्स 50 करोड़ रुपये में खरीदे हैं और टी-सीरीज ने म्यूजिक राइट्स के लिए 45 करोड़ रुपये चुकाए हैं। इन सभी सौदों को मिलाकर फिल्म की कुल नॉन-थिएट्रिकल वैल्यू 245 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
यह डील ऐसे समय में हुई है, जब पिछले कुछ सालों से सैटेलाइट राइट्स की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी। ऐसे में 'धुरंधर 2' का इतना बड़ा सौदा इस बात का संकेत है कि फिल्म और इसकी फ्रेंचाइज़ को लेकर बाजार में जबरदस्त भरोसा है। इसे हिंदी सिनेमा की हालिया वर्षों की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील्स में गिना जा रहा है।
फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। रणवीर सिंह के साथ इस बार भी अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर. माधवन, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन नजर आएंगे। इसके अलावा यामी गौतम की एंट्री भी फिल्म के दूसरे हिस्से में कहानी को नया मोड़ देने वाली बताई जा रही है। 'धुरंधर 2', जिसे 'धुरंधर: द रिवेंज' भी कहा जा रहा है, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से होने वाला है, जिससे यह क्लैश और भी दिलचस्प बन गया है।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications