Ranveer Allahbadia: अचानक कहां रफू-चक्‍कर हो गए रणवीर इलाहाबादिया? फ्लैट पर लटका है ताला..फोन भी है बंद

Ranveer Allahbadia: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में विवाद बयान दिया था। अपने इस बयान की वजह से रणवीर सुर्खियों में छाए हुए है। इतना ही नहीं, उनके ऊपर कई एफआईआर भी दर्ज की गई है। अब खबर आ रही है कि रणवीर इलाहाबादिया अचानक कहीं रफू-चक्कर यानी गायब हो गए है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सवाल-जवान के लिए रणवीर इलाहाबादिया को मुंबई पुलिस ने खार पुलिस स्टेशन बुलाया था, लेकिन वो थाने नहीं पहुंचे। शुक्रवार 14 फरवरी को मुंबई पुलिस और असम पुलिस की टीमें रणवीर इलाहाबादिया के वर्सोवा स्थित फ्लैट पर जांच के लिए पहुंची थी, लेकिन पुलिस को फ्लैट बंद मिला।

Ranveer Allahbadia

पुलिस के मुताबिक, रणवीर इलाहाबादिया के फ्लैट पर ताला लटका हुआ है..उनका फोन भी बंद है। इसके बाद मुंबई और अमस पुलिस की टीमें वापस पुलिस स्टेशन लौट गई। खबर के मुताबिक, रणवीर के वकील से भी बात नहीं हो रही है। बता दें कि पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने रणवीर को समन जारी किया था।

ये भी पढ़ें: India's Got Latent: समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई पुलिस और साइबर सेल ने किया तलब

समन के मुताबिक, रणवीर को 12 फरवरी को खार पुलिस स्टेशन में पेश होना था। लेकिन वह नहीं पहुंचे, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने 13 फरवरी के लिए दूसरा नोटिस जारी किया था। इस नोटिस पर भी रणवीर पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि रणवीर इलाहबादिया को अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए रणवीर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लेकिन, रणवीर को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया की याचिका पर सुनवाई करने से ही इनकार कर दिया। कोर्ट ने इसके लिए समय न होने का हवाला दिया है।

ये भी पढ़ें: रणवीर इलाहाबादिया के बाद विवादों में घिरे कपिल शर्मा, पैरेंट्स को लेकर किया घटिया जोक, फैंस ने सुनाई खरी खोटी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+