India's Got Latent: समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई पुलिस और साइबर सेल ने किया तलब

India's Got Latent: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) शो में अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट्स करके कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) और रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) मुश्किलों में फंस गए है। अब समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया की मश्किलें और बढ़ गई हैं। दोनों को महाराष्ट्र साइबर सेल विभाग और मुंबई पुलिस ने तलब किया है।

समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को महाराष्ट्र साइबर विभाग और मुंबई पुलिस ने पेश होने के लिए अगले पांच दिनों का समय दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस और साइब सेल दोनों 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर की गई टिप्पणी मामले में अलग-अलग जांच कर रही है। इसी क्रम में मुंबई पुलिस ने समय रैना को 17 फरवरी से पहले बयान दर्ज करने के लिए कहा है।

India s Got Latent

जबकि, साइबर सेल ने उन्हें 18 फरवर को पेश होने के लिए कहा है। इसके अलावा, असम पुलिस की एक टीम भी इसी मामले में मुंबई में है। ऐसा बताया जा रहा है कि असम पुलिस ने भी रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। इतना ही नहीं, असम पुलिस ने गुरुवार को साइबर सेल के अधिकारियों से भी मुलाकात की।

अब जल्द ही पुलिस तीन अन्य पैनलिस्टों-कॉमेडियन और होस्ट समय रैना, अपूर्वा मुखीजा और जसप्रीत सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाएगी। इस बीच, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी पुलिस ने 10 फरवरी को इन पांच यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

यह एफआईआर उनके खिलाफ अश्लीलता को बढ़ावा देने और अश्लील चर्चा जैसे धाराओं में दर्ज की गई थी। आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी इस मामले में अपूर्वा मखीजा समेत 7 लोगों के बयान दर्ज किए थे। साथ ही, 40 से अधिक लोगों को इस मामले में तलब किया गया है। पुलिस ने शो में भाग लेने वाले जजेस और गेस्ट्स को भी नोटिस जारी किए है।

इतना ही नहीं, रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर अलग-अलग राज्यों में करीब 30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, इस शो के कुल 18 एपिसोड्स की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि शो में कितने लोगों ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और किन एपिसोड्स में अश्लील या आपत्तिजनक कंटेंट शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+