रणवीर इलाहाबादिया के बाद विवादों में घिरे कपिल शर्मा, पैरेंट्स को लेकर किया घटिया जोक, फैंस ने सुनाई खरी खोटी

Kapil Sharma: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के माता-पिता के बयान को लेकर चल रहे विवाद के बीच, मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख फैंस चौंक गए। यह मजाक कपिल शर्मा ने "कॉमेडी नाइट्स विद कपिल" के दौरान किया था, जिसमें उन्होंने मां-बाप का मजाक उड़ाया।

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के पुराने एपिसोड में कपिल शर्मा ने बच्चों के बारे में मजाक करते हुए कहा था कि वे 4 बजे सुबह भी क्रिकेट मैच देखने के लिए तैयार रहते हैं। इसके बाद उन्होंने माता-पिता को लेकर डबल मीनिंग जोक मारा जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Kapil Sharma

दरअसल कपिल शर्मा ने कहा, "हम लोग दो चीजों के बहुत शौकीन होते हैं एक फिल्मों और दूसरा क्रिकेट के होते हैं। हमारे यहां कुछ अपने बोर्ड एग्जाम के लिए कभी सुबह चार बजे नहीं उठते। लेकिन क्रिकेट के लिए 2 बजे उठ जाते हैं। जबकि क्रिकेट की लाइव स्ट्रीमिंग सुबह चार बजे शुरू होनी होती है। फिर ये अपने मां-बाप की कबड्डी देखकर ही सो जाते हैं।"

ये भी पढ़ें: कौन है Ranveer Allahbadia के माता-पिता? बेटे के अश्लील कमेंट के बाद हो रही चर्चा

हालांकि कपिल ने अपने इस बयान के बाद ये साफ कर दिया था कि उनके कहने का वो मतलब नहीं था। लेकिन जैसे ही उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, कई यूज़र्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी। एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा, "कपिल होशियार और चतुर हैं। कबड्डी का मतलब शायद मां-बाप के बीच की लड़ाई हो सकता है। कपिल ने मजाक किया और इसे दर्शकों की समझ पर छोड़ दिया। वहीं, रनवीर ने एक बुरा मजाक लिया और उसे ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, ताकि वह 'कूल' लग सकें।"

हालांकि, कुछ फैंस ने कपिल शर्मा को ट्रोल किया और कहा कि उन्हें कॉमेडी सोच समझकर करनी चाहिए। यह मामला उस समय सामने आया है जब रणवीर इलाहाबादिया को उनके हालिया बयान पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। "इंडियाज गॉट लैटेंट" के एक एपिसोड में रणवीर ने एक प्रतियोगी से शरीर के हिस्सों के बारे में सवाल पूछा था और साथ ही माता-पिता को लेकर घटिया बयान दिया।

रणवीर के इस बयान के बाद बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही राजनेताओं और फिल्मी सितारों ने रणवीर की इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की। इसके बाद, रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई, साथ ही समय रैना, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व माखिजा जैसे जजों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Row: संसद पहुंचा यूट्यूबर अल्लाहबादिया विवाद, शिवसेना सांसद ने की कार्रवाई की मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+