Shilpi Raj के नए गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग, जमकर झूमे लोग, कभी MMS के कारण हुई थी बदनाम
Shilpi Raj song Rangdariya Pagariya updates: मशहूर भोजपुरी सिंगर और कातिल अदाओं की मालकिन शिल्पी राज एक बार फिर से चर्चा में हैं, वजह इस बार कोई विवाद या MMS कांड नहीं है, बल्कि उनका नया गाना 'रंगदरिया पगरिया' है, जिसमे रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। आपको बता दें कि इस गाने को शिल्पी राज ने भोजपुरी गायक समर सिंह के साथ मिलकर गया है और इसे 11 दिसंबर को सुबह 7 बजे Saregama Hum Bhojpuri चैनल पर जारी किया गया था।
रिलीज होते ही इस गाने ने गर्दा उड़ा दिया है। इस वीडियो में जितनी मदमस्त आवाज लग रही है, उतना ही ग्लैमरस इसे पर्दे पर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने बनाया है, जो कि इस गीत में समर सिंह की पत्नी के रूप में नजर आ रही हैं।

दोनों की कमेस्ट्री कमाल की लग रही है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। गाने के रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और इसे अभी तक 430, 260 Views मिल चुके हैं।
'Shilpi Raj के गाने को प्यार दें'
इस गाने को जारी करते वक्त Saregama Hum Bhojpuri ने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों से अपील की है कि 'गाने को प्यार दें, सुनें, शेयर करें और रील्स बनाएं'। गाने में संगीत अभिषेक तिवारी का और संकल्पना समर मोदी का है जबकि इसे कोरियोग्राफ अनुज मोर्या ने किया है।

'Shilpi Raj को भुकुर भुकुर ने बनाया रातों-रात स्टार'
आपको बता दें कि शिल्पी राज ने बहुत कम वक्त में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है लेकिन उन्हें शौहरत के साथ-साथ बदनामी भी काफी मिली है। शिल्पी राज का पूरा नाम शिल्पी राजभर है, इनका जन्म देवरिया के एक गरीब परिवार में हुआ, घर की माली हालत ठीक ना होने की वजह से इन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था लेकिन इनकी आवाज को मां सरस्वती का वरदान है, जिसके चलते इनके गानों ने धूम मचानी शुरू कर दी और फिर एक गीत 'भुकुर भुकुर' ने इन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।
'एक MMS ने कर दिया Shilpi Raj को बदनाम'
शिल्पी, पवन सिंह, खेसारी लाल और कल्लू जैसे कलाकारों के साथ स्टेज शो कर चुकी हैं, इनका करियर ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा था कि तभी अचानक कुछ ऐसा घटित हुआ जिसने ना केवल शिल्पी राज के करियर को नुकसान पहुंचाया बल्कि उन्हें बुरी तरह से बदनाम भी कर दिया और वो घटना थी MMS।

मुझे बदनाम करने की साजिश: Shilpi Raj
अप्रैल 2022 में सिंगर का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद शिल्पी विवादों में घिर गई थीं। उनपर खुद का ही अश्लील वीडियो वायरल कराने का आरोप लगा था। हालांकि शिल्पी ने उस वक्त कहा था कि वीडियो में वह नहीं हैं और उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है, कुछ लोग उनकी लोकप्रियता से जलते हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस में भी इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिल्पी राज ने अपने काम से किया विरोधियों के मुंह को बंद
लेकिन इसके बाद भी शिल्पी राज को लेकर सवाल उठते रहे थे लेकिन शिल्पी ने हार नहीं मानी और बहादुरी से लोगों को जवाब देती रहीं और आज वो इन विवादों से बहुत आगे निकल चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications