Akshaye Khanna का इस हसीना संग टूटा था रिश्ता? 50 साल की उम्र में क्यों हैं कुंवारे?
Akshaye Khanna: फिल्म 'धुरंधर' में निगेटिव किरदार निभाकर तहलका मचाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना की इस वक्त चारों ओर तारीफ हो रही है, पर्दे पर रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना ने अपनी दमदार अदायगी से एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि अभिनय उनके खून में हैं, सोशल मीडिया पर तो लोगों ने अक्षय को रणवीर सिंह से कहीं ज्यादा पावरफुल बता दिया है, जो कि फिल्म में लीड रोल में हैं।
चॉकलेटी स्टार के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले अक्षय कुमार उन सितारों में से हैं, जो कि लगातार काम नहीं करते हैं लेकिन जब भी सामने आते हैं तो एक दमदार करेक्टर साथ लाते हैं,जिसे सिनेदर्शक भूल ही नहीं पाता है।

बॉलीवुड के गंभीर, संजीदा और बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं की सूची में अक्षय खन्ना का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। अपनी गहरी आवाज़, दमदार अभिनय और सादगी भरी पर्सनैलिटी के कारण अक्षय आज भी दर्शकों के बीच एक खास पहचान रखते हैं।
'हिमालय पुत्र' से रखा बॉलीवुड में कदम (Akshaye Khanna)
फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय कौशल से खुद को स्थापित किया है। 50 साल के अक्षय खन्ना ने अच्छा खासा फिल्मी सफर तय किया है। सुपरस्टार विनोद खन्ना के छोटे बेटे अक्षय को उनके पिता ने 'हिमालय पुत्र' से लॉन्च किया था लेकिन उनकी पहली फिल्म ही फ्लॉप रही लेकिन इसके बाद इन्होंने 'बार्डर' और 'ताल' जैसी फिल्मों से अभिनय का लोहा मनवाया।
50 साल की उम्र में भी Akshaye Khanna सिंगल
अपने इतने लंबे करियर में अक्षय ने कई हॉट अभिनेत्रियों संग रोमांस किया लेकिन कोई भी उनके दिल के करीब नहीं पहुंच पाया और नतीजा ये है कि 50 साल की उम्र में भी अक्षय खन्ना सिंगल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय नंबे के दशक में एक हसीना को लेकर सीरियस हुए थे और दोनों का रिश्ता शादी तक भी पहुंचा था लेकिन ऐन वक्त पर ये शादी टूट गई।

'करिश्मा संग अक्षय की शादी करानी चाही'
दरअसल कहा जाता है कि एक्टर रणधीर कपूर और विनोद खन्ना दोनों बहुत अच्छे मित्र थे और दोनों की इच्छा थी कि उनकी दोस्ती रिश्तेदारी में बदल जाए इसलिए रणधीर ने अपनी बेटी करिश्मा संग अक्षय की शादी करानी चाही।अक्षय और करिश्मा दोनों ने साथ में कुछ वक्त भी गुजारा था लेकिन करिश्मा की मां बवीता को ये रिश्ता पसंद नहीं था।

अक्षय-करिश्मा का रिश्ता आगे बढ़ नहीं पाया
उन्होंने इस शादी से मना कर दिया, जिसके बाद अक्षय-करिश्मा का रिश्ता आगे बढ़ नहीं पाया। हालांकि अक्षय या करिश्मा दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया। करिश्मा ने तो बाद में संजय कपूर से शादी कर ली और इससे उन्हें दो बच्चे भी हुए लेकिन अक्षय खन्ना ने अभी तक ब्याह नहीं रचाया।
अकेले रहना पसंद करता हूं: Akshaye Khanna
कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने कुंवारे होने के सवाल पर कहा था कि 'उन्हें अकेले रहना और अपने मन से रहना पसंद है, उन्हें कभी नहीं लगता कि वो सिंगल हैं। वो अपने आप में काफी खुश रहते हैं और नहीं चाहते हैं कि कोई उनकी लाइफ में हस्तकक्षेप करें। उन्हें कभी भी शादी की कमी महसूस नहीं होती है।'

कितनी है Akshaye Khanna की नेटवर्थ?
गौरतलब है कि 28 मार्च 1975 को मुंबई में जन्मे अक्षय खन्ना ने मुंबई के Kishore Namit Kapoor Acting Institute से प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली। उनकी अनुमानित संपत्ति लगभग ₹40 से ₹45 करोड़ के आस-पास है। वो फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और OTT प्रोजेक्ट्स से पैसे कमाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications