क्या मां बनने के बाद खत्म हो जाएगा आलिया भट्ट का करियर? रणबीर कपूर ने कही ये बड़ी बात...
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से ही आलिया और रणबीर को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। अब शादी के बाद आलिया मां भी बनने जा रही हैं। ऐसे में रणबीर कपूर ने पत्नी के करियर को लेकर बड़ी बात बोली है।
मुंबई, 11 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस वक्त अपने करियर की बुलंदियों पर हैं। एक्ट्रेस ने बीते कुछ समय में ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। साथ ही आलिया अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। रणबीर कपूर की बात की जाए, तो एक्टर अब अपनी 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में एक्टर के साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। यही वो फिल्म है, जहां से आलिया और रणबीर को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। अब कपल की शादी भी हो चुकी है और शादी के तीन महीने बाद अब आलिया मां भी बनने जा रही हैं। ऐसे में तमाम तरह के उठते सवालों में एक सवाल ये भी है कि क्या आलिया मां बनने के बाद काम करेंगीं? पत्नी के करियर को लेकर अब रणबीर कपूर ने बड़ी बात कही है।

जब आलिया ने फैंस को किया शॉक
रणबीर आलिया की लव स्टोरी शादी से पहले भी किसी से छिपी नहीं थी। ऐसे में दोनों ने शादी करके फैंस को प्यारा सा सरप्राइस दे डाला। फैंस इस सरप्राइस को एन्जॉय कर ही रहे थे कि आलिया की प्रेग्नेंसी पोस्ट ने फैंस को एक और शॉक दे डाला। ऐसे में इस खबर के बाद से ही तमाम तरह की अटकलें और बातें हो रही हैं।

क्या खत्म हो जाएगा आलिया का करियऱ?
आलिया प्रेग्नेंसी के बाद से ही खबरें हैं कि रणबीर एक नहीं बल्कि खूब सारे बच्चे चाहते हैं। तो क्या आलिया का करियर खत्म? क्या रणबीर नहीं चाहते उनकी पत्नी और एक उभरता सितारा अपने करियर की बुलंदियों को यूं ही चढ़ती रहे और फ्यूचर में भी ब्लॉकबस्टर फिल्में देतीं रहे?

क्या बोले रणबीर?
अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा के प्रमोशन के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए एक्टर ने इस मुद्दे पर काफी कुछ कहा। दिशा बाइट्स की एक खबर के मुताबिक, रणबीर ने कहा कि वे नहीं चाहते कि उनकी पत्नी मां बनने के बाद अपने सपनों के साथ कोई भी समझौता करे। वो (आलिया) इंडस्ट्री का उभरता सितारा है।

हमने बनाया है प्लान: रणबीर
एक्टर ने आगे कहा कि आलिया इंडस्ट्री की काफी अच्छी स्टार हैं और मैं नहीं चाहता कि वे अपने सपनों के साथ कोई भी समझौता करें, क्योंकि वो एक मां हैं। इसलिए हमने अपनी जिंदगी को बैलेंस करने का प्लान बनाया है, जहां हम अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को एन्जॉय कर पाएंगे।

हॉलीवुड डेब्यू करेंगी आलिया
बताते चलें कि आलिया भट्ट हाल ही में लंदन से अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटी हैं। एक्ट्रेस 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

अलग डायनामिक चाहते हैं रणबीर
रणबीर कपूर ने बताया कि कैसे वे और उनकी पत्नी आलिया बचपन से पले बढ़े हैं, क्योंकि दोनों के ही पिता घर से दूर काम में बिजी थे। लेकिन अपने बच्चों को लेकर एक्टर कुछ अलग चाहते हैं। वे चाहते हैं कि उनके बच्चे उनके क्लोज हों।












Click it and Unblock the Notifications