IIFA 2022: हाई हील्स में फिसलीं राखी सावंत, ब्वॉयफ्रेंड आदिल ने ऐसे संभाला
IIFA के ग्रीन कारपेट पर हाई हील्स में चलते हुए अचानक से राखी का बैलेंस बिगड़ गया और वे गिर पड़ीं। तभी राखी के ब्वॉयफ्रेंड आदिल उनका हाथ थामकर उन्हें बचा लेते हैं।
मुंबई, 5 जून: आईफा (IIFA) 2022 का आगाज हो चुका है। इसके साथ ही अवॉर्ड शो की स्टडेड नाइट को बी-टाउन के एक से बढ़कर एक दिग्गज सितारों ने हसीन बनाया। आईफा के ग्रीन कारपेट पर नोरा फतेही से लेकर सारा अली खान और दिव्या खोसला कुमार समेत कई सेलेब्स नजर आए। इन्हीं में एक सेलेब रहीं राखी सावंत। राखी जहां भी जाती हैं, अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आईफा के ग्रीन कारपेट पर भी राखी पैंट और ऑफ शोल्डर टॉप में नजर आईं और पैप्स को पोज देती दिखीं। मगर इसी दौरान राखी के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसके चलते उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
राखी का वायरल वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर राखी सावंत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी को ग्रीन कारपेट पर वॉक करते हुए देखा जा सकता है। रेड ऑफ शोल्डर को-ऑर्ड सेट के साथ राखी ने हाई हील्स पहन रखे थे। हाई हील्स में चलते हुए अचानक से राखी का बैलेंस बिगड़ गया और वे गिर पड़ीं। तभी राखी के ब्वॉयफ्रेंड आदिल उनका हाथ थामकर उन्हें बचा लेते हैं। वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद कमेंट्स में लोग जमकर रिएक्शन देने लगे।

यूजर्स ने किया ट्रोल
वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने आदिल की सतर्कता और उनकी चिंता की सराहना की है। वहीं कुछ लोगों ने दोनों का मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, 'ये एक जेंटलमैन हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'इस बंदे के अंदर मुझे प्यार नहीं दिखता' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फिर रिश्ता टूटेगा और फिर रोएगी।'
ऐसी है राखी की लव लाइफ
राखी सावंत की लव लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया था कि उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी ने दुबई में उनके नाम पर एक घर खरीदा है। इस महीने की शुरुआत में ही राखी और आदिल उनके पेरेंट्स से मिलने दुबई भी गए हुए थे। राखी ने अब बताया है कि मुंबई में वे और उनके ब्वॉयफ्रेंड साथ रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications