Poonam Pandey Ki Ramleela: दिल्ली की रामलीला में पूनम पांडे बनेंगी मंदोदरी? भड़के संत, बोले- 'वो अश्लील औरत'
Poonam Pandey: दिल्ली के लाल किले मैदान में होने वाली 'रामलीला' का इंतजार बेसब्री से लोगों को होता है, हर बार इसमें कुछ नया देखने को मिलता है लेकिन इस बार आपको 'रामलीला' में कुछ अलग दिखेगा। Hindustan Times की खबर के मुताबिक इस बार रामलीला में मॉडल और विवादित अभिनेत्री पूनम पांडे में भी नजर आएंगी, जो कि मंदोदरी का किरदार निभाएंगी।
राजधानी की सबसे पुरानी रामलीलाओं में से एक, लव-कुश रामलीला कमेटी के सदस्यों को लिखे एक पत्र में पूनम पांडे ने अपनी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है, 'यह मेरे लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है कि मुझे इस ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर मिल रहा है।'

'हमारी संस्कृति और परंपरा का उत्सव' (Poonam Pandey)
'रामलीला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपरा का उत्सव है। इसमें शामिल होकर मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं और पूरी लगन व उत्साह के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।'
'मंदोदरी एक शुद्द आत्मा थी'
आपको बता दें कि पूनम इस तरह का पहला किरदार अपनी लाइफ में निभाने जा रही हैं लेकिन इस खबर के सामने आते ही बवाल मच गया। साधु-संतो को ये बात बिल्कुल भी सही नहीं लग रही है और उन्होंने इसका विरोध भी किया है। News 18 की खबर के मुताबिक संत दिवाकराचार्य जी महाराज ने कहा कि 'मंदोदरी एक शुद्द आत्मा थी और उसका किरदार किसी ऐसे कलाकार को निभाना चाहिए जो कि शुद्द कलाकर हो।'

'अर्धनग्न तस्वीरों और अश्लील संवाद'
उन्होंने पूनम पांडे का नाम लिए बिना कहा , जिनका नाम सामने आया वो तो हमेशा गलत वजहों से चर्चा में रहती हैं। जो अपनी अर्धनग्न तस्वीरों और अश्लील संवाद की वजह से चर्चित रहती हैं, वो मंदोदरी कैसे बन सकती हैं?
तो वहीं हनुमानगढ़ी के संत डॉ देवेशचार्य ने भी इसका विरोध करते हुए कहा कि 'वो तो गंदी महिला है,जो खुद को बेचे वो मंदोदरी कैसे?' पूनम पांडे को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। हालांकि पूनम पांडे या रामलीला कमेटी की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।

कौन हैं Poonam Pandey?
पूनम पांडे अपनी बोल्ड इमेज और विवादों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे बॉलीवुड और वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा। पूनम पांडे का जन्म 11 मार्च 1991 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनका पालन-पोषण मुंबई में हुआ, जहां से उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। बचपन से ही उन्हें मॉडलिंग और अभिनय की ओर झुकाव था। पूनम ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और किंगफिशर कैलेंडर गर्ल्स में अपनी जगह बनाकर लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद वह कई फैशन शो और फोटोशूट में नजर आईं।
'बोल्ड अदाओं की खूब चर्चा हुई'
2013 में उन्होंने फिल्म 'नशा' से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें उनकी बोल्ड अदाओं की खूब चर्चा हुई। इसके अलावा वह कन्नड़ फिल्म 'लव इज पॉइज़न' में भी नजर आईं। बॉलीवुड में ज्यादा सफलता न मिलने के बाद पूनम पांडे ने वेब सीरीज और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की ओर रुख किया। उन्होंने कई बोल्ड वेब शोज और ऐप बेस्ड कंटेंट में काम किया, जिससे उन्हें एक नया फैनबेस मिला।

Poonam Pandey के विवाद
पूनम पांडे हमेशा अपनी विवादित तस्वीरों और बयानों की वजह से सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें और वीडियो डालकर काफी लोकप्रियता पाई। कई बार उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप भी लगे। 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने यह कहकर सुर्खियां बटोरी थीं कि 'अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है तो वह न्यूड हो जाएंगी।' हालांकि उन्होंने यह वादा पूरा नहीं किया, लेकिन उनके नाम की खूब चर्चा रही।
Poonam Pandey की निजी जिंदगी भी विवादों से भरी
पूनम पांडे की निजी जिंदगी भी विवादों से भरी है। 2020 में उन्होंने सैम बॉम्बे से शादी की, लेकिन जल्द ही दोनों के बीच मतभेद और विवाद सामने आ गए। बाद में उन्होंने घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर पति से दूरी बना ली।
आर्य बब्बर निभाएंगे रावण का किरदार
गौरतलब है कि रामलीला में जहां पूनम मंदोदरी बनी हैं, वहीं हैं आर्य बब्बर छोटे पर्दे पर पहले भी रावण का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने 2015 में पौराणिक टेलीविजन शो 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में रावण की भूमिका निभाई थी। रामलीला का मंचन शारदीय नवरात्रि से यानी कि 22 सितंबर से होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications