अक्षरा के बहाने अब Pawan Singh डाल रहे हैं धनश्री वर्मा पर डोरे? भड़के लोग, कहा- 'इसका करेक्टर ढीला है'
Pawan Singh and Dhanashree Verma : भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में दिखाई पड़ रहे हैं। इस शो में उनके साथ क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल की तलाकशुदा पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा भी हैं। शो के कई क्लिप इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। पवन सिंह इस शो के ठीक पहले अंजलि राघव के 'बैड टच' विवाद में घिरे थे।
जिसकी वजह से उनका काफी आलोचना हुई थी लेकिन शो के अंदर वो इस वक्त जैसी हरकतें कर रहे हैं उसे देखकर यही लगता है कि उन्हें अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है।उनका फ्लर्ट अंदाज शो में बदस्तूर जारी है। इस वक्त उनका निशाना बनी हैं धनश्री वर्मा। जिनके नजदीक वो अपने एक्स का नाम लेकर आते दिख रहे हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि एक्स का मतलब क्या अक्षरा सिंह? तो 'हां' आपने सही समझा। दरअसल पवन सिंह ने धनश्री से कहा कि 'उनकी आवाज बिल्कुल उनके एक्स से मिलती है। 75 प्रतिशत वोकल बिल्कुल उसके जैसा है।'
Pawan Singh डाल रहे हैं धनश्री वर्मा पर डोरे?
वो धनश्री को अक्षरा सिंह से कंपेयर कर रहे हैं। शो में आप पवन सिंह को धनश्री के आगे-पीछे घूमते देख सकते हैं। खुद धनश्री ने कहा कि 'पवन सिंह उनकी बहुत ज्यादा तारीफ करते हैं, कभी-कभी तो वो खुद भी झेंप जाती हैं।'
'इसका करेक्टर ही ढीला है' (Pawan Singh)
पवन सिंह का ये वीडियो क्विप जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों को चर्चा करने का मौका मिल गया। फैंस तो पवन सिंह के इस फ्लर्ट वाले रूप की बहुत तारीफ कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों ने पवन सिंह पर हमला बोला दिया है। एक यूजर ने कहा कि 'इसका करेक्टर ही ढीला है' तो एक ने लिखा कि 'लड़की देखी नहीं कि ये फिसल जाता है।' इस तरह के कमेंट्स से पूरा सोशल मीडिया भरा हुआ है। आपको बता दें कि पवन सिंह ने असल जीवन में दो शादियां की हैं।

Pawan Singh ने की दो शादियां, अक्षरा सिंह से था अफेयर
पहली शादी उनकी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी, जिन्होंने साल 2015 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का लंबा अफेयर रहा था, दोनों लिवइन रिलेशन में थे लेकिन साल 2018 में पवन सिंह ने उन्हें छोड़कर ज्योति सिंह से शादी कर ली, हालांकि उनकी दूसरी शादी में भी खटपट हो गई है और मामला तलाक तक जा पहुंचा है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर यौन शोषण और धोखा देना का आरोप भी लगाया था।
Dhanashree Verma ने क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल से की थी शादी
तो वहीं दूसरी ओर बेइंतहा खूबसूरत धनश्री ने क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल से हाल ही में तलाक लिया है। हालांकि दोनों ने कभी भी खुलकर इस तलाक की वजह नहीं बताई। बस यही कहा कि काम की वजह से दोनों एक-दूसरे को वक्त नहीं दे पा रहे थे जो कि उनकी दूरियों की वजह बना।

ये बहुत ही मुश्किल फैसला है: Pawan Singh
हालांकि शो में ही धनश्री ने कहा है कि 'वो अब कभी दोबारा शादी के बारे में नहीं सोच सकती हैं।' जिस पर पवन सिंह ने कहा था कि' ये बहुत ही मुश्किल फैसला है और ऐसा कर पाना काफी टफ है।'
-
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने












Click it and Unblock the Notifications