Yuzvendra Chahal और आरजे महवश का चल रहा है अफेयर? धनश्री ने बता दिया सच, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
Yuzvendra Chahal: अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' लोगों को जमकर मनोरंजित कर रहा है, इसकी वजह से पवन सिंह और धनश्री वर्मा लगातार चर्चा में बने हुए हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह वैसे धनश्री वर्मा को भी लाइन मारने से बाज नहीं आ रहे हैं लेकिन इस बार उनके लाइन मारने के चक्कर में धनश्री के मुंह से वो सच निकल गया, जिसके बारे में पूरा इंडिया जानना चाहता है।
जी हां. आपने सही समझा यहां बात हो रही है धनश्री के एक्स हसबैंड और लोकप्रिय खिलाड़ी यजुवेंद्र चहल की, जिनके बारे में लगातार कहा जा रहा है कि 'वो इन दिनों आरजे महवश को डेट कर रहे हैं।'

दरअसल तलाक के वक्त ये अफवाएं फैली थीं कि धनश्री वर्मा ने चहल को धोखा दिया है। इस बारे में 'राइज एंड फॉल' में पवन सिंह और अरबाज पटेल बातें करते दिखे तो धनश्री ने पहले तो उनसे इस बारे में बात करने से मना कर दिया।
धनश्री ने दिया Yuzvendra Chahal को धोखा!
लेकिन जब अरबाज ने धनश्री से कहा कि ' चहल अभी जिसके साथ हैं, उन्हें मैं जानता हूं तो क्या सच में आपने उन्हें धोखा दिया, ऐसी बातें आपके तलाक के वक्त सुनने में आई थीं। तो इस पर धनश्री ने जो कहा वो काफी हैरान कर देने वाला था।
'सच सामने आ गया तो सबकी बोलती बंद हो जाएगी'
उन्होंने कहा कि 'वह तो फैलाएंगे ना फालतू बात, उनको डर है कि मैं मुंह न खोल दूं, अगर सच सामने आ गया तो सबकी बोलती बंद हो जाएगी। जब आप शादी में होते हैं तब आपके पार्टनर की इज्जत की जिम्मेदारी भी आपकी होती है लेकिन जब ऐसा नहीं होता है तो फिर रिलेशन टूटते हैं। मैं भी किसी का अपमान कर सकती थी लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।'
सोशल मीडिया पर तहलका मच गया (Yuzvendra Chahal)
धनश्री की ये क्लिप जैसे ही वायरल हुई सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। लोगों ने कहा कि 'धनश्री सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा बोल रही है', किसी ने कहा कि ' हां चहल ने इसे धोखा दिया।' कुल मिलाकर इस वक्त सोशल मीडिया पर फिर से क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और आर जे को लेकर बातें शुरू हो गई हैं।
कौन है आरजे महवश ( Kaun hain RJ Mahvash)
- 23 जुलाई 1990 को अलीगढ़ में जन्मी आरजे महवश एक मशहूर यूट्यूबर हैं और अपने प्रैंक वीडियो के लिए जानी जाती हैं।
- महवेश ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक और फिर दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की।
- वह एक प्रसिद्ध रेडियो जॉकी भी हैं।
- उन्होंने रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम से अपने करियर की शुरुआत की।
- स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपनी पत्नी धनश्री वर्मा को तलाक दिया है इसके बाद, आरजे महावेश, चहल के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं।
- आरजे महावेश ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को निराधार बताया लेकिन वो लगातार चहल के साथ स्पॉट की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications