Nagpur incident:"छावा" के जरिए विक्की कौशल पर नफरत फैलाने का लगा आरोप, भड़के फैंस बोले- 'बलि का बकरा मत बनाओ'
Aurangzeb tomb Row: नागपुर में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद दंगे भड़क उठे थे, जिसके बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इस उथल-पुथल के बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया कि स्थिति को संभालने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म "छावा" ने मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ लोगों की भावनाओं को फिर से भड़का दिया है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक्स पर एक्टर विक्की कौशल की फिल्म की टीम पर औरंगजेब के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया जाने लगा और सोशल मीडिया पर काफी आलोचना शुरू हो गई और विक्की कौशल लोगों के निशाने पर आ गए। हालांकि एक्टर के बचाव में उनके फैंस आ चुके है।

सोशल मीडिया पर लोगेां ने निर्देशक लक्ष्मण उटेकर और अभिनेता विक्की कौशल को औरंगजेब और अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए कई लोगों द्वारा जिम्मेदार ठहराया गया। कई यजर ने फिल्म के माध्यम से 'घृणा' फैलाने के लिए विक्की कौशल की निंदा कर रहे हैं कुछ ने आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर ऐसी फिल्में बनाईं जो 'बहुसंख्यकों के प्रति घृणा' भड़काती हैं।
"विक्की कौशल को बलि का बकरा बनाया जा रहा"
हालांकि, अभिनेता के प्रशंसकों ने उनका बचाव करते हुए कहा कि उन्हें गलत तरीके से बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उनके फैंस ने कहा "किसी फिल्म के स्वरूप के लिए किसी अभिनेता को दोषी नहीं ठहराया जा सकता" !
एक यूजर ने लिखा "छावा पर आक्रोश निराधार है! विक्की कौशल द्वारा मेरे छत्रपति संभाजी महाराज का चित्रण कला का सम्मान करता है! उदारवादियों के रूप में, हमें उन अभिनेताओं को बलि का बकरा नहीं बनाना चाहिए जो अपना काम शानदार तरीके से करते हैं। आइए सिनेमा का जश्न मनाएं, न कि उसे सेंसर करें या दोष दें।"
"विक्की कौशल को दोषी ठहराना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण"
एक यूजर ने नागपुर की घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "हिंसा और अशांति कभी भी इसका समाधान नहीं होनी चाहिए, चाहे इसका कारण कुछ भी हो। नागपुर हिंसा के लिए विक्की कौशल को दोषी ठहराना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और गलत है। वह एक अभिनेता हैं जिन्होंने छावा में एक ऐतिहासिक व्यक्ति का किरदार निभाया है - एक ऐसी फिल्म जिसे रिलीज़ होने से पहले कई बार मंजूरी दी गई थी। अगर फिल्म के कुछ कथानकों ने कड़ी प्रतिक्रियाएं प्राप्त की हैं, तो चर्चा ऐतिहासिक व्याख्या, सार्वजनिक प्रवचन और शासन के इर्द-गिर्द घूमनी चाहिए, न कि किसी एक कलाकार को निशाना बनाना चाहिए।"
"सिनेमा तो सिनेमा है, इसे ऐसे ही लें"
कुछ यूजर ने तर्क दिया कि विक्की और "छावा" के आलोचक उस पर अनुचित आरोप लगा रहे हैं जो मूल रूप से एक कलाकृति है। एक ट्वीट में कहा गया, "विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का नागपुर में चल रही हिंसा या औरंगजेब के खिलाफ नफरत से कोई लेना-देना नहीं है। सिनेमा तो सिनेमा है, इसे ऐसे ही लें।"
प्रदर्शनकारियों को फिल्म की बारीकियां समझ में नहीं आ रही
प्रदर्शनकारियों को फिल्म की बारीकियां समझ में नहीं आ रही हैं। फिल्म में औरंगजेब को शैतान के रूप में नहीं दिखाया गया है और संभाजी को उनके ही लोगों ने धोखा दिया था। यूजर ने लिखा "नागपुर में हुई हालिया हिंसा के लिए गलत तरीके से विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को दोषी ठहराया जा रहा है। यह वास्तव में दिखाता है कि मुगलों ने नहीं, बल्कि उनके करीबी सहयोगियों (ईर्ष्यालु और लालची) ने उन्हें धोखा दिया। कहानी उनके अपने लोगों के बीच आंतरिक विश्वासघात और विभाजन को दर्शाती है,"
छावा फिल्म को मिली सराहना, बंपर की कमाई
बता दें लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित "छावा" छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक है, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में मुगल शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। विक्की कौशल मराठा शासक की भूमिका में हैं, जबकि अक्षय खन्ना सम्राट औरंगजेब की भूमिका में हैं। रश्मिका मंदाना, दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी इस फिल्म को मिश्रित से लेकर सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं और यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही। इसने दुनिया भर में ₹764 करोड़ कमाए, जिसमें से ₹565 करोड़ अकेले भारत से आए।












Click it and Unblock the Notifications