Pankaj Tripathi के भाई पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, कौन हैं विजेंद्रनाथ? पुलिस ने क्या कहा?

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित उनके पैतृक गांव बेलसंड में उनके बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

Pankaj Tripathi

जमीन विवाद में जानलेवा हमला

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी का पैतृक निवास बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को विजेंद्रनाथ तिवारी का किसी ज़मीन को लेकर कुछ स्थानीय लोगों से विवाद चल रहा था, देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि विरोधी पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े।

विजेंद्रनाथ तिवारी पर ताबड़तोड़ वार किए

हमलावरों ने विजेंद्रनाथ तिवारी पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। शोर-शराबा सुनकर जब तक आसपास के ग्रामीण और परिवार के अन्य सदस्य मदद के लिए दौड़े, तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने तुरंत इस गंभीर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

Pankaj Tripathi

गोपालगंज से पटना रेफर

हमले के तुरंत बाद विजेंद्रनाथ तिवारी को गोपालगंज के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था , हालांकि सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, इस घटना के बाद से पंकज त्रिपाठी का परिवार गहरे सदमे में है। हालांकि, अभिनेता या उनके परिवार की ओर से अभी तक इस घटना पर मीडिया के सामने कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

आरोपी की गिरफ्तारी

इस हाई-प्रोफाइल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोपालगंज पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनय तिवारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में संलिप्त एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस हमले के पीछे कितने लोग शामिल थे।

Pankaj Tripathi

पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं

गौर करने वाली बात ये है कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक पुलिस स्टेशन में भी कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लिखित शिकायत मिलते ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई को और सख्त किया जाएगा। तब तक पुलिस अपने स्तर पर प्रारंभिक साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

कौन हैं विजेंद्रनाथ त्रिपाठी?

पंकज त्रिपाठी भले ही मुंबई की चकाचौंध में रहते हों, लेकिन वह अपने पैतृक गांव बेलसंड और वहां रहने वाले अपने परिवार से गहरे से जुड़े हुए हैं। उनके भाई विजेंद्रनाथ तिवारी गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी और पारिवारिक मामलों की देखरेख करते हैं। शांत स्वभाव के माने जाने वाले विजेंद्रनाथ पर हुए इस हमले से पूरे गांव के लोग स्तब्ध और आक्रोशित हैं। फिलहाल इस घटना के बाद से पूरे गांव में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

कौन हैं पंकज त्रिपाठी?

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1975 को बिहार के गोपालगंज ज़िले के बरौली के बेलसंड गांव में पंडित बनारस तिवारी और हेमवंती तिवारी के घर हुआ था वे उनके 6 बच्चों में सबसे छोटे हैं, उनके तीन बड़े भाई और दो बड़ी बहनें हैं, हाई स्कूल के बाद पंकज त्रिपाठी पटना चले गए, जहां उन्होंने हाजीपुर के इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में पढ़ाई की, पटना में सात साल रहने के बाद, वे नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में दाखिला लेने के लिए दिल्ली चले गए, जहां से उन्होंने 2004 में ग्रेजुएशन पूरा किया।

फिल्मी करियर की शुरुआत छोटे-छोटे किरदारों से की

पंकज त्रिपाठी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत छोटे-छोटे किरदारों से की। उन्हें पहली बड़ी पहचान Gangs of Wasseypur से मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में दमदार अभिनय किया। पंकज त्रिपाठी को फिल्म 'मिमी' में शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मफेयर और आईफा पुरस्कार भी जीते हैं।

यह पढ़ें: Shikhar Pahariya से पहले कपूर खानदान के दामाद बने Rohan Thakkar, कौन हैं अंशुला? सामने आई सगाई की तस्वीरें
यह पढ़ें: Shikhar Pahariya से पहले कपूर खानदान के दामाद बने Rohan Thakkar, कौन हैं अंशुला? सामने आई सगाई की तस्वीरें
यह पढ़ें:Shikhar Pahariya: जाह्नवी को डेट करने वाले शिखर का है इस नेता से कनेक्शन, राहुल संग उड़ी थी शादी की अफवाह
यह पढ़ें:Shikhar Pahariya: जाह्नवी को डेट करने वाले शिखर का है इस नेता से कनेक्शन, राहुल संग उड़ी थी शादी की अफवाह
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+