मोहम्मद शमी अब कभी नहीं खेलेंगे? इंग्लैंड दौरे के लिए टीम घोषित होने पर मिला करियर खत्म होने का संकेत

Mohammed Shami: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की एकदिवसीय टीम की घोषणा रविवार को कर दी गई थी। भारतीय टीम की घोषणा होते ही काफी कुछ साफ़ हो गया। टीम इंडिया के कई प्लेयर्स को जगह नहीं मिल पाई। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल को भी बाहर कर दिया गया।

विराट कोहली चोट के बाद वापस आए गए हैं लेकिन एक ऐसा नाम है, जो शायद अब टीम इंडिया के लिए कभी खेलता हुआ नजर नहीं आएगा। भारतीय टीम अब एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए तैयारी कर रही है। नए प्लेयर्स को तैयार किया जा रहा है।

Mohammed Shami

यहां बात मोहम्मद शमी की हो रही है, जो एक साल से भी ज्यादा समय से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शमी ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा काम किया है लेकिन उनको टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसा भी लग रहा है कि अब शमी कभी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

कब मिला अंतिम बार खेलने का मौका?

मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए अंतिम बार साल 2025 में खेले थे। इसके बाद वह टीम से बाहर हो गए, टी20 वर्ल्ड कप में भी मौका नहीं मिला। अब भी शमी की फिटनेस में कोई समस्या नहीं दिख रही है। लगातार टीम से बाहर रखने के बाद अब यही लग रहा है कि मोहम्मद शमी का करियर खत्म हो गया है।

कैसा रहा है मोहम्मद शमी का करियर?

मोहम्मद शमी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ों में जगह बनाई है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 64 मैचों की 122 पारियों में 229 विकेट लेकर अपनी निरंतरता साबित की है, जहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/56 रहा है। वहीं, वनडे क्रिकेट में 108 मैचों में 206 विकेट उनके नाम दर्ज हैं और 7/57 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उनकी मैच जिताने की क्षमता को दर्शाता है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी शमी ने 25 मैचों में 27 विकेट हासिल किए हैं। तीनों प्रारूपों को मिलाकर उनके आंकड़े बताते हैं कि वह नई गेंद से विकेट निकालने और बड़े मुकाबलों में टीम इंडिया के लिए निर्णायक भूमिका निभाने वाले सबसे भरोसेमंद तेज़ गेंदबाज़ों में से एक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+