'Welcome To The Jungle'में 22 साल बाद आएगी नजर अक्षय-रवीना की जोड़ी, फिल्‍म के सेट पर कैसी थी केमिस्ट्री?

Welcome To The Jungle: फिल्‍मी परदें पर जल्‍द ही एक पुरानी हिट जोड़ी नजर आने वाली है। लगभग 22 साल बाद बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार और रवीना टंडन साथ नजर आएंगे। तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त...वाली रवीना-अक्षय की मशहूर जोड़ी अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'Welcome To The Jungle' को लेकर सुर्खियों में है।

हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब रवीना टंडन को ये पता चला कि फिल्‍म के हीरो अक्षय कुमार हैं तो उनका रिएक्शन कैसा था? इसके साथ ही शूटिंग के दौरान दोनों के बीच की केमिस्‍ट्री कैसी रही? इसके बारे में भी डायरेक्‍टर ने कई राज़ खोले।

Welcome To The Jungle

Welcome To The Jungle में दिखेगी ''मस्त-मस्त' जोड़ी की फ्रेश केमिस्ट्री

90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे हॉट और हिट जोड़ियों में गिना जाता था। दोनों ने 'मोहरा', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' और 'बारूद' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 1990 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी पर्दे पर काफी सफल रही थी। मोहरा फिल्‍म के सुपरहिट गाने टिप टिप बरसा पानी..., तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त और ऐ काश कहीं ऐसा होता...में रवीना-अक्षय की जोड़ी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था।

सेट पर पुरानी मोहब्बत नहीं, दिखी पुरानी दोस्ती

इन दोनों के बीच डेटिंग की खबरें भी थीं और इन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया। उस समय मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि अलग होने से पहले दोनों ने कुछ समय के लिए गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली थी। 'वेलकम टू द जंगल' में रवीना ने करीब 18 दिनों तक शूटिंग की है और इस बार दर्शकों को इन दोनों के बीच एक बिल्कुल नई और अनोखी केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है।

डायरेक्टर अहमद खान ने खोले सेट के राज़

फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कि जब उन्होंने रवीना टंडन को 'वेलकम टू द जंगल' की स्क्रिप्ट और स्टारकास्ट के बारे में बताया, रवीना के मन में अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर कोई झिझक या हिचकिचाहट नहीं थी। अहमद ने बताया, "उन्होंने कहा, 'तो क्या हुआ? हम सब एक्टर्स हैं और समझदार हैं। हम सब दोस्त हैं और सेट पर बहुत मजा करेंगे।"

अक्षय और रवीना के बीच ऑफ-स्क्रीन कैसे थी बॉन्डिंग

अहमद खान ने बताया कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर अक्षय और रवीना के बीच कोई प्रोफेशनल दूरी या औपचारिकता नहीं थी। उन्होंने बताया, सेट पर बिल्कुल पुराने और पक्के दोस्तों की तरह हंसी-मजाक करते थे। उनके बीच की बॉन्डिंग देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वे इतने सालों बाद एक साथ काम कर रहे हैं।

'पुराने किस्‍सों को याद कर खूब हंसते थे'

डायरेक्टर ने आगे खुलासा किया कि दोनों कलाकार सेट पर खाली समय में अपनी पर्सनल लाइफ और पुरानी यादों को ताजा करते थे। अक्षय और रवीना अकसर एक-दूसरे से अपने बच्चों के बारे में बातें करते थे और उनकी परवरिश व लाइफ को लेकर चर्चा करते थे। दोनों अपनी पुरानी हिट फिल्मों के दिनों को याद करते थे और पहले किए गए काम व मजेदार किस्सों को याद कर खूब हंसते थे।

अक्षय कुमार फिर रवीना की इस अदा पर हो गए फिदा

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान खुद अक्षय कुमार ने भी रवीना टंडन के प्रोफेशनल रवैये की जमकर तारीफ की। उन्होंने सेट का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया, एक बार सनसेट का शॉट लेना था और टीम के पास केवल 25-30 मिनट बचे थे। रवीना का ग्रीन रूम सेट से काफी दूर था, इसलिए समय बचाने के लिए रवीना ने बिना किसी नखरे के पास ही खड़े एक जेनरेटर वैन के अंदर जाकर अपने कपड़े चेंज किए ताकि शॉट मिस न हो। अक्षय ने हंसते हुए यह भी मजाक किया कि, "समय के साथ बहुत कुछ बदल गया है, रवीना हीरोइन से अब खुद एक हीरोइन (राशा थडानी) की मां बन चुकी हैं, लेकिन उनका प्रोफेशनलिज्म आज भी वैसा ही है।

Welcome To The Jungle Trailer Out: 'वेलकम टू द जंगल' का 4 मिनट का ट्रेलर रिलीज, हंसी और मस्ती की पूरी गारंटी
Welcome To The Jungle Trailer Out: 'वेलकम टू द जंगल' का 4 मिनट का ट्रेलर रिलीज, हंसी और मस्ती की पूरी गारंटी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+