Keir Starmer Resigns: ब्रिटेन की राजनीति में भूचाल, PM कीर स्टारमर ने दिया इस्तीफा
Keir Starmer Resigns: ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। पिछले कुछ महीनों से उनकी सरकार लगातार दबाव में थी, लेकिन अब उनकी अपनी पार्टी के नेताओं ने भी खुलकर विरोध शुरू कर दिया था।
हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के अंदर असंतोष तेजी से बढ़ा। कई सांसदों और वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि स्टारमर के नेतृत्व में अगले आम चुनाव जीतना मुश्किल होगा। ऐसे में बढ़ते दबाव के बीच उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया है।

UK Prime Minister resignation: अपनी ही पार्टी से घिरे स्टारमर
कीर स्टारमर के लिए सबसे बड़ी चुनौती विपक्ष नहीं बल्कि उनकी अपनी पार्टी बन गई थी। स्थानीय चुनावों में उम्मीद से खराब नतीजों के बाद कई लेबर सांसद नाराज हो गए। पार्टी के अंदर लगातार बैठकों और चर्चाओं का दौर चल रहा था। कई वरिष्ठ नेताओं ने साफ संकेत दे दिया था कि पार्टी को नए चेहरे की जरूरत है। यही वजह रही कि स्टारमर पर इस्तीफा देने का दबाव लगातार बढ़ता गया और आखिरकार उन्होंने पद छोड़ने का फैसला कर लिया।
ये भी पढे़ं: UK Grooming Gang: 'ईद पर हुई घिनौनी पार्टी, 700 लोगों ने किया दुष्कर्म’, Pak के मुस्लिमों ने की हदें पार
लेबर पार्टी में शुरू होगी नई रेस
स्टारमर के इस्तीफे के बाद अब लेबर पार्टी में नए नेता को चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी के कई बड़े चेहरे इस रेस में शामिल हो सकते हैं। आने वाले दिनों में नेतृत्व को लेकर अंदरूनी चुनाव और लॉबिंग तेज होने की उम्मीद है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नया नेता चुनना लेबर पार्टी के लिए आसान नहीं होगा। पार्टी की कोशिश होगी कि ऐसा चेहरा सामने आए जो संगठन को एकजुट कर सके और अगले आम चुनाव में जीत दिला सके।
100 से ज्यादा सांसदों ने खोला था मोर्चा, बढ़ता गया दबाव
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक लेबर पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद सार्वजनिक तौर पर स्टारमर से पद छोड़ने की समयसीमा तय करने की मांग कर चुके थे। स्थानीय चुनावों में खराब प्रदर्शन और लगातार घटती लोकप्रियता ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी थीं। पार्टी के भीतर यह धारणा मजबूत हो गई थी कि स्टारमर के नेतृत्व में अगले चुनाव में नुकसान हो सकता है। बढ़ते विरोध और अंदरूनी दबाव के बीच आखिरकार उन्हें इस्तीफे का फैसला लेना पड़ा।
ये भी पढे़ं: Britain: खालिस्तानी आतंकियों पर ब्रिटेन की बड़ी कार्रवाई, कंपनियों पर ठोका बैन! संपत्ति भी कर दी फ्रीज
5 साल में 6 प्रधानमंत्री, ब्रिटेन में क्यों बदलते रहते हैं नेता?
कीर स्टारमर के इस्तीफे के साथ ब्रिटेन ने पिछले पांच साल में अपना छठा प्रधानमंत्री खो दिया है। इससे पहले डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और ऋषि सुनक भी कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ चुके हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह ब्रिटेन की संसदीय व्यवस्था है, जहां जनता सीधे प्रधानमंत्री नहीं चुनती। प्रधानमंत्री तब तक पद पर रहता है, जब तक उसकी पार्टी के सांसद उसके साथ खड़े रहें। पार्टी का भरोसा टूटते ही नेतृत्व बदलने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
एंडी बर्नहैम की जीत ने बदल दिया पूरा समीकरण
स्टारमर के लिए हालात तब और मुश्किल हो गए जब उनके आलोचक एंडी बर्नहैम ने उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद बर्नहैम को लेबर पार्टी के संभावित नए नेता के तौर पर देखा जाने लगा। उनके समर्थकों ने खुलकर नेतृत्व परिवर्तन की मांग तेज कर दी। जीत के बाद बर्नहैम ने देश को नई दिशा देने की बात कही, जिसे राजनीतिक जानकार उनके नेतृत्व दावे के संकेत के रूप में देख रहे हैं। इससे स्टारमर पर इस्तीफे का दबाव और बढ़ गया।












Click it and Unblock the Notifications