Rohit Sharma Viral Video: रोहित शर्मा ने एयरपोर्ट पर बॉडीगार्ड को डांटा? बुजुर्ग फैन के सम्मान उठाया ये कदम
Rohit Sharma Viral Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा अपने निजी सुरक्षाकर्मी (बॉडीगार्ड) को डांटते और उसे एक तरफ हटाते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि उस सुरक्षाकर्मी ने अनजाने में वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति का रास्ता रोक दिया था।
तस्वीरें खिंचवाने के दौरान हुई घटना (Rohit Sharma Viral Video)
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना तब की है जब रोहित शर्मा दिल्ली में आयोजित होने वाले नागरिक सम्मान समारोह में अपना 'पद्म श्री' पुरस्कार लेने के लिए मुंबई हवाई अड्डे पहुंचे थे। रोहित शर्मा जब एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां मौजूद मीडिया और पैपराजी (फोटोग्राफर्स) के लिए वे तस्वीरें खिंचवाने के लिए रुके। इस दौरान फैंस की भीड़ को दूर रखने के लिए उनके सुरक्षाकर्मी मुस्तैद थे।

बुजुर्ग का रास्ता रोकना पड़ा भारी
रोहित के निजी बॉडीगार्ड ने अति-उत्साही फैंस को रोकने के प्रयास में अनजाने में वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग राहगीर का रास्ता ब्लॉक कर दिया। जैसे ही रोहित शर्मा की नजर इस बात पर पड़ी कि उनके सुरक्षा घेरे के कारण एक बुजुर्ग को परेशानी हो रही है, उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप किया। रोहित ने अपने बॉडीगार्ड को हाथ से थोड़ा पीछे धकेला, बुजुर्ग के लिए रास्ता साफ किया और फिर लापरवाही बरतने के लिए सुरक्षाकर्मी को डांट भी लगाई।
सोशल मीडिया पर बंटी जनता की राय
वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स और क्रिकेट फैंस के बीच इस व्यवहार को लेकर दो धड़े बन गए हैं। फैंस का कहना है कि रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित किया कि वे मैदान के बाहर भी एक बेहतरीन इंसान हैं। एक फैन ने लिखा कि रोहित ने किसी अहंकार के बिना एक बुजुर्ग का सम्मान किया। उन्होंने सिर्फ बॉडीगार्ड को टोका और बाद में उसे समझा भी दिया कि ड्यूटी के दौरान दूसरों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
वहीं, आलोचकों का मानना है कि सुरक्षाकर्मी केवल अपनी नौकरी कर रहा था और सार्वजनिक रूप से उसे डांटना गलत था। एक यूजर ने लिखा कि इसमें बॉडीगार्ड की क्या गलती है? वह तो अपनी जिम्मेदारी निभा रहा था ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अगर सेलिब्रिटी को ऐसे ही फोटो खिंचवाने हैं, तो उन्हें सुरक्षाकर्मी साथ रखने ही नहीं चाहिए।















Click it and Unblock the Notifications