वैभव सूर्यवंशी 15 की उम्र तक कर चुके 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम, कई सालों तक नहीं तोड़ पाएगा कोई खिलाड़ी

Vaibhav Sooryavanshi: कहते हैं कि प्रतिभा किसी उम्र या बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। इस बात को सच साबित कर दिखाया है बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले महज़ 15 साल के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने। वैभव ने अपनी तूफानी बल्ले बाजी से क्रिकेट के मैदान पर ऐसा गदर मचाया है कि बड़े-बड़े दिग्गज भी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए हैं।

बिहार की मिट्टी से निकले इस शेर ने महज़ 15 साल की उम्र पार करते-करते क्रिकेट इतिहास के 5 ऐसे बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं, जिन्हें तोड़ने में अच्छे-अच्छे दिग्गजों के पसीने छूट जाते हैं। वैभव ने न सिर्फ क्रीज पर कदम रखते ही रनों की बौछार की, बल्कि सबसे तेज 50, 100 और 150 रन ठोककर सनसनी मचा दी। आइए नजर डालते हैं बिहार के इस लाल के उन 5 महा-रिकॉर्ड्स पर, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।

Vaibhav Sooryavanshi

सबसे कम उम्र में IPL कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया जब आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने भारी-भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। वह आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले सबसे कम उम्र (महज़ 13-14 साल की उम्र में चर्चा में आए) के खिलाड़ी बने।

लिस्ट ए में सबसे तेज फिफ्टी

लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा काम किया है, जो दुनिया में अब तक कहीं देखने को नहीं मिला। उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ खेलते हुए महज 11 गेंदों में ही फिफ्टी जमा डाली। यह एक ऐसा कीर्तिमान है, जिसको आने वाले कई सालों में शायद ही कोई तोड़ पाए।

सबसे कम उम्र में IPL में 700 रन

आईपीएल में सबसे कम उम्र में आने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में ही तहलका मचा डाला। उन्होंने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से गेंदबाजों की हवा निकाल डाली। 776 रन बनाकर उन्होंने एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया, वह इवेंट में सबसे कम उम्र में 700 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

अंडर-19 यूथ टेस्ट में सबसे तेज शतक

वैभव ने भारत के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ महज़ 58 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक ठोक दिया था। यह अंडर-19 क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज और भारतीयों में सबसे तेज शतक है।

150 रनों के मामले में सबसे तेज

वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में 59 गेंदों में 150 का आंकड़ा हासिल किया था। वर्ल्ड क्रिकेट में इससे ज्यादा तेज 150 रनों का आंकड़ा अन्य किसी खिलाड़ी ने हासिल नहीं किया था।

Vaibhav Sooryavanshi: कब और कहां खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी अपना अगला मैच? पूरे शेड्यूल की जानकारी
Vaibhav Sooryavanshi: कब और कहां खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी अपना अगला मैच? पूरे शेड्यूल की जानकारी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+