IIFA 2022: शो की होस्ट फराह खान ने समझाई मजाक की हद, बोलीं- मैं किसी को बुरा महसूस नहीं कराती

आईफा 2022 प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फराह ने कहा कि किसी के साथ मजाक करने और किसी को अपमानित करने के बीच की लाइन बहुत अहम होती है। हमें ये लाइन खींचनी होगी।

अबू धाबी, 3 जून : बॉलीवुड के बड़े IIFA अवॉर्ड फंक्शन का आगाज हो चुका है। इसमें इंडस्ट्री के कई सेलेब्स लोगों को एंटरटेन करने के लिए रेड कार्पेट पर उतरेंगे। 3 जून को आयोजित आईफा रॉक्स इवेंट की मेजबानी अपार शक्ति खुराना के साथ फराह खान कुंदर करने जा रहीं हैं। ऐसे में शो की होस्ट फराह खान ने कॉमेडी के वक्त रखी जाने वाली सीमाएं समझाई हैं। आईफा 2022 प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फराह ने कहा कि किसी के साथ मजाक करने और किसी को अपमानित करने के बीच एक लाइन बहुत अहम होती है।

Farah Khan

शो को होस्ट करेंगी फराह
इस बार फराह खान आईफा रॉक्स की होस्ट हैं। ऐसे में फराह ने मजाक के वक्त रखी जाने वाली सीमाओं को लेकर अपनी बात रखी है। फरा ने बताया कि कॉमेडी में क्या सीमाएं होनी चाहिए। खासकर एक अवॉर्ड शो की मेजबानी करते वक्त।

फराह ने समझाई मजाक की लिमिट
आईफा 2022 प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फराह ने कहा कि किसी के साथ मजाक करने और किसी को अपमानित करने के बीच एक लाइन बहुत अहम होती है। हमें ये लाइन खींचनी होगी। फराह कहती हैं कि मैं इस इंडस्ट्री में पिछले 30 सालों से हूं। हर कोई मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर जानता है और ये भी जानता है कि मैं थोड़ा एक्स्ट्रा ही मजाक करती हूं लेकिन मैं कभी दूसरे इंसान को बुरा महसूस नहीं करा सकती।

फराह संग अपारशक्ति करेंगे शो होस्ट
बताते चलें कि आईफा रॉक्स को फराह और अपारशक्ति खुराना होस्ट करने वाले हैं। इस सेरेमनी में देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची, गुरु रंधावा, हनी सिंह, नेहा कक्कड़, ध्वनि भानुशाली, ज़हरा एस खान, धवानी भानुशाली और असीस कौर परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।

ये सितारे करेंगे परफॉर्म
इसके साथ ही IIFA अवार्ड्स का ग्रैंड फिनाले 4 जून को होगा। अगले दिन यानी अवॉर्ड फंक्शन के दूसरे दिन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल रात को शो होस्ट करेंगे। गाला में शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही की परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+