इन 5 फिल्मों में दिखा है मुंबई के Ganesh Utsav का हर रंग, एक ने तो बॉक्स ऑफिस पर काटा था बवाल
Ganesh Utsav In Films: बॉलीवुड फिल्मों में होली-दिवाली और रक्षाबंधन जैसे त्योहार ही नहीं गणपति विसर्जन और गणेश उत्सव भी बहुत धूमधाम से दिखाया जाता है। मुंबई का गणेशोत्सव हो या फिर कोलकाता की दुर्गा पूजा कई फिल्मों को क्लाइमैक्स इन्हीं त्योहारों के दृश्य पर खत्म हुए हैं। मुंबई में गणेसोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और 10 दिनों के लिए शहर की रौनक देखते ही बनती है। भारी भीड़ के बावजूद भी दूर-दराज से भक्त बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान शहर के ट्रैफिक और सार्वजनिक परिवहन पर भारी दबाव भी रहता है।
Ganesh Utsav की भव्यता रहा है बॉलीवुड का फेवरेट
बॉलीवुड के कई फिल्मों में गणपति विसर्जन और उत्सव के दृश्यों को बहुत धूमधाम से फिल्माया गया है। गणेश उत्सव की रौनक को फिल्मों में दिखाना बॉलीवुड के डायरेक्टर्स को काफी पसंद रहा है। 60 के दशक से लेकर अब तक कई फिल्मों में इस त्योहार की भव्यता को दिखाया गया है। कई गाने तो आज भी चार्टबस्टर हैं।

अग्निपथ: साल 2012 में आई ऋतिक रोशन, ऋषि कपूर, प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म में गणेश विसर्जन के दृश्य को बहुत भव्य अंदाज में शूट किया गया है। 'देवा श्री गणेशा' गाना बेहद पॉपुलर हुआ था। आज तक गणेश उत्सव के दौरान पंडाल में इस गाने की धूम रहती है। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट में से भी एक रही थी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: पहले एविक्शन में बाहर हुईं फरहाना भट्ट? एक दिन में ही सामने आया ये बड़ा ट्विस्ट
डॉन: साल 2006 में आई शाहरुख खान की इस फिल्म में भी गणपति विसर्जन का दृश्य अहम रहा। यहां मुंबई के लोकल कल्चर और त्योहार का रंग अपने पूरे उत्साह और जोश के साथ नजर आया था।
वास्तव: संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म वास्तव में गणेश उत्सव की भव्यता को शेंदुर लाल चढ़ायो गाने में बहुत सुंदर तरीके से फिल्माया गया है। इस गाने की कोरियोग्राफी और भीड़ का पिक्चराइजेशन भी जबरदस्त रहा है। फिल्म का क्लाइमेक्स गणेश विसर्जन के दौरान ही शूट हुआ था, जो काफी यादगार बना। फिल्म ने जमकर पैसे कमाए थे और संजयको इसके लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
सत्यमेव जयते: साल 2018 में आई जॉन अब्राहम की इस फिल्म का ताजदार-ए-हरम गाने के बैकग्राउंड में गणपति विसर्जन के दौरान हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस दिखाया गया था। यहां त्योहार का जोश और एक्शन दोनों का मिश्रण है।
वॉन्टेड: सलमान खान की यह सुपरहिट फिल्म साल 2009 में आई थी और दबंग खान के करियर को इससे नई ऊंचाई भी मिली। इस फिल्म में गणेशोत्सव पर फिल्माया गया गाना और सीक्वेंस दर्शकों को खूब पसंद आया था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जमकर माल कमाया था।
यह भी पढ़ें: 'ऐसे परिवार के साथ क्यों रहना जो', संजय दत्त से नाराज हुई बेटी त्रिशाला! क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाया तहलका












Click it and Unblock the Notifications