Bigg Boss 19: पहले एविक्शन में बाहर हुईं फरहाना भट्ट? एक दिन में ही सामने आया ये बड़ा ट्विस्ट
Bigg Boss 19: टीवी का सबसे चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' शुरू होते ही ड्रामा और सरप्राइज से भर गया है। शो के पहले ही हफ्ते में घर से बेघर होने की चर्चा छिड़ गई और कंटेस्टेंट्स को असेंबली रूम में बुलाकर वोटिंग कराई गई।
पहले ही हफ्ते में आया बड़ा ट्विस्ट
इस दौरान कई सदस्यों ने एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर फरहाना भट्ट को घर से बाहर करने की राय दी। लेकिन असली सवाल ये है कि क्या फरहाना सचमुच शो से बाहर हो गई हैं? क्या सच में पहले ही दिन उनका एविक्शन हो गया है?

बिग बॉस ने घरवालों से कराई वोटिंग
आपको बता दें कि गत 25 अगस्त 2025 (सोमवार) के एपिसोड में बिग बॉस ने सभी 16 कंटेस्टेंट्स से कहा कि वह उस सदस्य का नाम बताएं, जिसे वो लोग सबसे कम प्रभावशाली मानते हैं और जो इस खेल में टिकने लायक नहीं है।
फरहाना भट्ट के 'एटीट्यूड' पर उठे सवाल
शो की कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने फरहाना भट्ट के 'एटीट्यूड' पर सवाल उठाए। वहीं अरमान ने उन पर खुद को सबसे ऊपर समझने और घर में नेगेटिव एनर्जी फैलाने का आरोप लगाया। इसके अलावा मृदुल तिवारी और बसीर अली समेत चार खिलाड़ियों ने फरहाना भट्ट के 'रूखे बर्ताव' को कारण बताते हुए उनके खिलाफ वोट किया।
घर से बाहर होकर भी खेल में बनी हुई हैं फरहाना
वहीं घर के सदस्यों की वोटिंग पूरी होने के बाद बिग बॉस ने घोषणा की- फरहाना भट्ट आपका सफर यहीं खत्म होता है। ये सुनकर फरहाना नाराज होकर अपना सामान समेटने लगीं और सिर्फ तान्या मित्तल से मिलकर घर से बाहर निकल गईं। लेकिन जैसे ही सभी को लगा कि फरहाना अब शो का हिस्सा नहीं हैं, बिग बॉस ने एक चौंकाने वाला ट्विस्ट दिया।
सीक्रेट रूम में मौजूद हैं फरहाना भट्ट
असल में फरहाना भट्ट को घर से बाहर नहीं, बल्कि एक सीक्रेट रूम में भेजा गया है। यहां से वो 24x7 घरवालों की हर गतिविधि देख पाएंगी और समय-समय पर ऐसे फैसले लेंगी जो सीधे गेम पर असर डालेंगे।
शो का नया थीम है- घरवालों की सरकार
-बिग बॉस के इस नए सीजन का थीम को बेहद खास बनाया है। 'घरवालों की सरकार' के तहत अब कंटेस्टेंट्स को कई अहम फैसले खुद लेने का मौका मिलेगा यानी घरवालों की राय ही आगे खेल का रुख तय करेगी।
-सलमान खान ने 24 अगस्त को हुए ग्रैंड प्रीमियर में इस बार के 16 कंटेस्टेंट्स से दर्शकों का परिचय कराया। इनमें मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, अमाल मलिक जैसे कलाकार शामिल हैं।
कब और कहां देखें 'बिग बॉस 19'
जियो सिनेमा/जियो हॉटस्टार पर रोजाना रात 9 बजे बिग बॉस 19 की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। वहीं, कलर्स टीवी पर ये एपिसोड रात 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। 'बिग बॉस 19' ने पहले ही हफ्ते में इतना बड़ा ट्विस्ट देकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि सीक्रेट रूम से फरहाना किस तरह घरवालों का खेल बिगाड़ती या संभालती हैं।












Click it and Unblock the Notifications