'ऐसे परिवार के साथ क्यों रहना जो', संजय दत्त से नाराज हुई बेटी त्रिशाला! क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाया तहलका
Trishala Dutt Cryptic Post: संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की है जिसने तहलका मचा दिया है। त्रिशाला दत्त की इस पोस्ट के बाद अटकलें लगाई जा रही कि वो अपने पापा और परिवार से खफा हैं। उन्होंने इस पोस्ट में ऐसे रिश्तों से दूरी बनाने की बात कही है, जो मानसिक पीड़ा का कारण बनते हैं।
दरअसल, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक ओपेन नोट लिखी। इस नोट में उन्होंने "जोड़तोड़ करने वाले" माता-पिता का जिक्र किया, जो अपनी संतानों के मानसिक स्वास्थ्य की कीमत पर "फैमिली इमेज" को प्राथमिकता देते हैं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई।

त्रिशाला ने स्पष्ट मैसेज दिया कि हर वह व्यक्ति जिससे खून का रिश्ता हो, वह जीवन में जगह पाने का हकदार नहीं है। उन्होंने लिखा, "कभी-कभी, हमारे जानने वाले सबसे ज्यादा थका देने वाले, अमान्य और नकार देने वाले लोगों को परिवार कहा जाता है।
परिवार का मतलब ये नहीें कि...
त्रिशाला ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि व्यक्ति को अपनी शांतिपूर्ण जिंदगी जीने की आजादी है, जिसमें कम या बिल्कुल भी संपर्क न रखने की स्वतंत्रता शामिल है। त्रिशाला के अनुसार, फैमिली इमेज बनाए रखने के बजाय मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि परिवार का अर्थ यह नहीं कि वे किसी के साथ गलत व्यवहार करें, हेरफेर करें या दोषी महसूस कराएं।

ऐसे इंसान से जुड़े रहने के जरूरत नहीं जो...
त्रिशाला ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा, "आत्रिशाला ने साफ शब्दों में लिखा, ऐसे इंसान से जुड़े रहने की जरूरत नहीं है जो आपको तकलीफ पहुंचाता रहे। भले ही उन्होंने आपको पाला हो। " उन्होंने माता-पिता पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे इस बात की ज्यादा परवाह करते हैं कि परिवार दुनिया को कैसा दिखता है, बजाय इसके कि उसमें रहना कैसा लगता है, तो यह एक समस्या है।

संजय दत्त की पहली पत्नी की बेटी हैं त्रिशाला, क्या करती हैं काम?
बता दें कि त्रिशाला दत्त, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी दिवंगत ऋचा शर्मा की बेटी हैं। 1987 में ऋचा शर्मा के साथ संजय की शादी हुई थी। त्रिशाला का जन्म 1988 में हुआ 1996 में अपनी मां की ब्रेन ट्यूमर से मृत्यु के बाद, वह अमेरिका में अपने नाना-नानी के साथ पली-बढ़ीं।वे फिल्म जगत से दूर हैं और पेशे से साइकोलॉजिस्ट हैं। फिलहाल वह अमेरिका में रहती हैं।
पापा ने बेटी के जन्मदिन पर शेयर की थी ये पोस्ट
हाल ही में 10 अगस्त को उनके जन्मदिन पर, संजय दत्त ने उनके साथ एक तस्वीर साझा करते हुए बधाई दी थी और लिखा था, "हैप्पी बर्थडे त्रिशाला दत्त, हमेशा आप पर गर्व है, हमेशा आपसे प्यार करता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications