'बिपाशा-करण ने मांगा अलग कमरा' मीका सिंह कपल संग काम कर हुए परेशान, बोले-'किसिंग सीन से किया मना'
Mika Singh: मीका सिंह बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध गायकों में से एक हैं। जिन्होंने "जुम्मे की रात", "आज की पार्टी", "मौजा ही मौजा" जैसे कई पॉपुलर गानों में अपनी आवाज़ दी है। हाल ही में, उन्होंने यह खुलासा किया कि वेब सीरीज़ में रियल लाइफ कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के साथ काम करने का अनुभव काफी खराब था।
Mika Singh: मीका सिंह का बड़ा खुलासा
मीका सिंह ने पॉडकास्ट "कड़क" में प्रोड्यूसर के रूप में अपने मुश्किल अनुभव के बारे में खुलकर बात की। जिसे फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने लिखा था। हालांकि, इसमें करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के साथ काम करने में कई सारी समस्याएं पैदा हो गई थी, और यही वजह थी कि उनका अनुभव काफी खराब रहा।

Mika Singh: बिपाशा-करण के साथ काम करना का रहा खराब अनुभव
मीका ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने करण सिंह ग्रोवर को एक नए कलाकार के साथ कास्ट करने का प्लान किया था ताकि बजट में रहे, लेकिन बिपाशा बसु ने चाहती थीं कि वह भी कास्ट का हिस्सा बनें। क्योंकि बजट में बदलाव हो चुका था, प्रोड्यूसर्स ने योजना बदल दी। लेकिन बाद में उनके व्यवहार के कारण प्रोजेक्ट को पूरा करने में काफी मुश्किलें आ गई थीं।
Mika Singh: एक्टर्स ने की बड़ी डिमांड
मीका ने दावा किया कि प्रोडक्शन, जो तीन महीनों में खत्म होना था, उसे छह महीनों तक खींचा गया। उन्होंने याद करते हुए कहा, "हमने लंदन में एक महीने की शूटिंग के लिए 50 लोगों की टीम भेजी थी, लेकिन यह शूट दो महीने तक चला क्योंकि दोनों एक्टर्स ने लगातार डिमांड्स की।"
ये भी पढ़ें: 'मुझे वेट लॉस तो करने दो', जिम के बाहर नो-मेकअप लुक में स्पॉट हुई Bipasha Basu, पैपराजी को देख छूटी हंसी
अलग-अलग बुक कराए कमरे
मीका सिंह ने कहा, "मैंने उन्हें एक ही कमरे में बुकिंग दी थी क्योंकि वे शादीशुदा कपल थे, लेकिन उन्होंने अलग-अलग कमरे की मांग की और बाद में होटल बदलने की भी इच्छा जताई। चुनौतियाँ यहीं खत्म नहीं हुईं। करण सिंह ग्रोवर ने एक स्टंट सीन के दौरान अपने पैर को चोट लगा ली, जिससे काम में और देरी हुई, और इसके बाद कपल ने डबिंग के दौरान गले में खराश का बहाना बना कर काम टालने की कोशिश की।"
निराश हुए मीका सिंह
एक बड़ा विवाद तब हुआ जब एक किसिंग सीन को लेकर दोनों ने नकारा कर दिया। मीका सिंह ने दावा किया कि दोनों ने इस सीन के लिए साइन किया था, लेकिन बाद में इसे करने से मना कर गए, जबकि वे पति-पत्नी थे। इस घटना से बेहद निराश मीका ने कहा कि ये सितारे बड़े प्रोडक्शन हाउज़ जैसे धर्मा प्रोडक्शंस या यशराज के साथ आसानी से सहयोग करते हैं, तो फिर छोटे प्रोड्यूसर्स के साथ ऐसा क्यों बर्ताव किया, जबकि उन्हें पैसे भी मिले थे। इस घटना के बाद मीका सिंह ने फिर कपल के साथ कभी काम ना करने का फैसला लिया।
कब हुई बिपाशा-करण की शादी?
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात 2015 में फिल्म "अलोन" के सेट पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने कुछ सालों तक डेट किया और 2016 में शादी कर ली। 2022 में उन्होंने अपनी बेटी देवी का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें: Mika Singh को सुकेश चंद्रशेखर ने भेजा लीगल नोटिस, जैकलीन फर्नांडिस की फोटो पर किया था ऐसा कमेंट












Click it and Unblock the Notifications