'मुझे वेट लॉस तो करने दो', जिम के बाहर नो-मेकअप लुक में स्पॉट हुई Bipasha Basu, पैपराजी को देख छूटी हंसी

Bipasha Basu Weight Loss: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी बेटी की क्यूट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बेटी के जन्म के बाद से बिपाशा अपने वेट गेन को लेकर लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। अब वह अपना फिगर मेंटेन करने में जुट गई हैं।

बिपाशा बसु को हाल ही में एक जिम के बाहर स्पॉट किया गया। जैसे ही एक्ट्रेस जिम से बाहर आईं तो पैपराजी को देखकर उनकी हंसी छूट गई। बिपाशा उनसे कहती हैं कि, 'यार तुम लोग कहीं भी पहुंच जाते हो'। इसके बाद बिपाशा जोर-जोर से हंसने लगती हैं। इसके बाद वह कार में बैठने से पहले पैपराजी से कहती हैं, 'यार मुझे वेट लॉस तो करने दो'।

 bipasha basu

बिपाशा बसु का यह वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पैपराजी को बॉय करते हुए कार में बैठती हैं इसके बाद उनसे पैपराजी पूछता है कि बेटी देवी कैसी है। ये सुनकर एक्ट्रेस खुश हो जाती हैं और फिर वह वहां से चली जाती हैं। फिलहाल बिपाशा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि, बिपाशा ने पिछले साल अपनी बेटी देवी को जन्म दिया था। तब से उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया है। एक्ट्रेस फिलहाल अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं जिसकी झलक वह अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। इस मदरहुड जर्नी के दौरान उनका काफी ज्यादा वेट गेन हो गया था जिसकी वजह से एक्ट्रेस को कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

बिपाशा बसु ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। उन्होंने NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, 'मैं ट्रोल करने वालों से यही कहना चाहूंगी कि प्लीज आप ट्रोलिंग करते रहें। यह एकदम सही है क्योंकि मैं जरा भी परेशान नहीं हूं।' इसके अलावा उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने कहा कि, 'जब तक वो झेल रहे हैं, तब तक यह ठीक है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+