क्यों हुआ मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप? Malaika की उम्र को लेकर उठा सवाल, सामने आया ऐसा सच
Malaika Arora-Arjun Kapoor Break Up Reason: बॉलीवुड की शानदार डांसर मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कपल का ब्रेकअप हो गया है।
मलाइका और अर्जुन का हुआ ब्रेकअप
ऐसे में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस को काफी दुख पहुंचा है। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने खुद ब्रेकअप की बात पर मुहर लगा दी है। इसी के साथ मलाइका और अर्जुन की लवस्टोरी का दि एंड हो गया है।

अर्जुन कपूर के बयान से मचा बवाल
हाल ही में अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के लिए एक इवेंट पर पहुंचे थे जहां एक्टर ने सबके सामने खुद को सिंगल बताया। हालांकि पिछले काफी समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन दोनों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। लेकिन अब अर्जुन के हालिया बयान ने सब कुछ साफ कर दिया है।
अर्जुन कपूर ने कहा- मैं सिंगल हूं
हाल ही में अर्जुन कपूर को राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में देखा गया। जब उनसे मलाइका के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- नहीं, मैं अभी सिंगल हूं, थोड़ा रिलैक्स करो। उनके इस बयान से साफ हो गया है कि उनका और मलाइका का रिश्ता अब खत्म हो चुका है।
शादी को लेकर दोनों में मतभेद
अर्जुन कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अब सवाल ये उठ रहा है कि दोनों का रिश्ता किस वजह से टूटा है। वैसे तो अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्यों मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है शादी को लेकर दोनों में मतभेद चल रहे थे।
अर्जुन से 11 साल बड़ी हैं मलाइका
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से 11 साल बड़ी है। इस समय मलाइका की उम्र 50 साल है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मलाइका 5 साल तक अर्जुन को डेट करने के बाद अब उनसे शादी करना चाह रही थीं लेकिन अर्जुन फिलहाल अपने फिल्मी करियर पर फोकस करना चाह रहे थे।
शादी के बारे में बात नहीं करते थे अर्जुन
पिछले साल करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे अर्जुन कपूर से जब मलाइका से शादी करने पर सवाल किया गया था तो एक्टर ने कहा था कि ये सही समय नहीं है इन सब के बारे में अकेले बात करना। अर्जुन ने कहा था कि वो जब मलाइका के साथ आएंगे तो ही इस पर कोई बात करना पसंद करेंगे। हालांकि वनइंडिया हिंदी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप होने के किसी भी कारण की पुख्ता तौर पर पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications