Malaika Arora ने शादीशुदा महिलाओं को दी ऐसी सलाह, फाइनेंस को लेकर बोलीं- 'बैंक अकाउंट को अपने पास...'
Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हुआ था, जिसके बाद वह अब अपनी पर्सनल लाइफ में मूव ऑन कर रही हैं। अब हाल ही में मलाइका ने शादीशुदा महिलाओं को सलाह दी।
मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान के साथ एक रेस्टोरेंट लॉन्च किया। ऐसे में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान शादीशुदा महिलाओं और जो महिलाएं शादी करने की सोच रही हैं, उनके लिए कुछ सलाह दी। मलाइका, जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं, मानती हैं कि महिलाओं को शादी के बाद भी अपनी पहचान को बनाए रखना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सेविंग को लेकर भी बात कही।

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, "इंडिपेंडेंट रहो बाबा। जो तेरा है वो तेरा है, जो मेरा है वो मेरा है। शादी करने पर या किसी के साथ होने पर आप कोशिश करते हैं कि सब कुछ एक जैसा हो जाए। लेकिन मुझे लगता है कि अपनी पहचान को बनाए रखना बहुत जरूरी है।"
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा, "यह अच्छा है कि आप साथ में चीजें करती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी पूरी पहचान को छोड़कर किसी और की पहचान अपना लो। वैसे भी आप किसी का आखिरी नाम तो ले ही रही हैं, तो कम से कम अपना बैंक अकाउंट तो बनाए रखो।"
मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ की बात करें तो, साल 1998 में उनकी अऱबाज खान से शादी हुई थी। कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान रखा। हालांकि शादी के 19 साल बाद कपल का साल 2017 तलाक हो गया था। अरबाज से अलग होने के बाद एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट करने लगी। फैंस को उम्मीद थी कपल जल्द ही शादी कर सकते हैं लेकिन इस साल फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने खुद को सिंगल बताकर अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था।
ये भी पढ़ें: क्यों हुआ मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप? Malaika की उम्र को लेकर उठा सवाल, सामने आया ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications