Koffee With Karan 7: टाइगर का खुलासा-'पब्लिक में नहीं पहनता अंडरवियर, पार्टनर को भेजी हैं गंदी तस्वीरें'
नई दिल्ली, 05 सितंबर। इन दिनों बॉलीवुड के हॉट एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि उनका और अभिनेत्री दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है, हालांकि इस ब्रेकअप की वजह का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन संग करण जौहर के लोकप्रिय, बोल्ड लेकिन विवादित शो Koffee With Karan 7 में पहुंचे टाइगर श्रॉफ ने अपने जीवन से रिलेटड कुछ ऐसी बातें लोगों को बताई, जिसे सुनकर करण और कृति के तो होश उड़े ही, सोशल मीडिया पर लोग टाइगर को लेकर हैरानी जाहिर कर रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ ने किए डर्टी खुलासे
दअसल शो के Koffee Bingo segment के दौरान, करण ने टाइगर से कहा कि 'वह अब तक की गई सभी गंदी चीजों पर निशान लगा दें।'

'नग्न तस्वीरें पार्टनर को भेजी हैं'
इस पर अभिनेता ने खुलासा किया कि 'उन्होंने अपनी नग्न तस्वीरें अपने साथी को भेजी हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, करण ने पूछा कि 'क्या इसे भेजते समय वैनिश मोड का इस्तेमाल किया था?' जिस पर टाइगर ने जवाब दिया कि 'उन्हें यह सब नहीं पता कि यह कैसे करना है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भी न्यूड तस्वीरें मिली हैं।'

'पब्लिक में नहीं पहनता अंडरवियर'
लेकिन इसके बाद जो टाइगर ने कहा वो और भी हैरान कर देने वाला था। उन्होंने कहा कि 'वो पब्लिक प्लेस में कभी-कभी कमांडो बन जाते हैं और बिना अंडरवियर के ही निकल जाते हैं।' इसे सुनते ही करण जौहर ने कहा कि क्या सच में?'

'नहीं अभी तो मैंने पहनी है'
इस पर टाइगर कहते हैं कि 'वो कई बार जब जिम में नहीं होते हैं तो फ्री रहने की कोशिश करते हैं इसलिए ऐसा हो जाता है। इस पर करण जौहर उनसे सीधे ही पूछ लेते हैं कि क्या तुमने अभी अंडरवियर नहीं पहनी है तो इसके जवाब में टाइगर ने कहा- 'नहीं अभी तो मैंने पहनी है।'

'सेक्शुअल फैंटसी... नहीं है'
इसके बार करण एक्टर टाइगर से उनकी सेक्शुअल फैंटसी के बारे में पूछते हैं, इस पर टाइगर कहते हैं कि उन्हें ऐसी कोई फैंटसी नहीं है, जो कुछ भी थी वो उन्होंने हासिल कर ली है। यह सुनते ही करण जौहर भी हैरान रह जाते हैं।
सोशल मीडिया पर छाए टाइगर
फिलहाल शो के क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग इस पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जिनमें कुछ अच्छी हैं तो कुछ खराब भी हैं। कुल मिलाकर इस वक्त सोशल मीडिया पर टाइगर ही टाइगर छाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications