केके ने शादी समारोह में गाने से कर दिया था इनकार, कहा था- 1 करोड़ का ऑफर मिलता तो भी नहीं गाता

केके अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीने के लिए लोगों के बीच मशहूर थे। वह अपने मन मुताबिक सारे काम करते थे और इस बात को उन्होंने एक इंटरव्यू में स्वीकारा था।

मुंबई, 1 जूनः बॉलीवुड के फेमस सिंगर केके की अचानक मौत ने पूरी इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक को हिला कर रख दिया है। सभी लोग उनकी मौत की खबर सुनने के बाद से सदमे में हैं। आपक बता दें कि केके का पूरा नाम कृष्ण कुमार कुन्नाथ था, लेकिन वह म्यूजिक इंडस्ट्री में केके नाम से ही मशहूर थे। यारों, तू आशिकी है, दस बहाने और लबों को जैसे गानों के लिए मशहूर केके का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। कृष्ण कुमार कुन्नाथ अपने बेहतरीन गानों के साथ ही अपनी सिंपलिसिटी के लिए भी जाने जाते थे। केके अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीने के लिए लोगों के बीच मशहूर थे। वह अपने मन मुताबिक सारे काम करते थे और इस बात को उन्होंने एक इंटरव्यू में स्वीकारा था।

Recommended Video

    Singer KK Networth: Singer KK कितने करोड़ की संपत्ति के थे मालिक, जानें | वनइंडिया हिंदी | #News
    kk

    'शादी समारोह में मैं नहीं गाता'
    आपको बता दें कि साल 2008 में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान केके से जब पूछा गया कि क्या कभी एक सिंगर के तौर पर उन्होंने कोई ऑफर ठुकराया है, तो इसके जवाब में सिंगर ने कहा हां। इस बारे में बात करते हुए केके ने कहा था- हां, मैं वेडिंग फंक्शन्स में गाने से इनकार करता हूं। भले ही मुझे इसके लिए 1 करोड़ के ऑफर ही क्यों न मिलते हों लेकिन मैं किसी भी शादी समारोह में गाना नहीं गाता। वहीं जब केके से एक्टिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ओह प्लीज! रहने दो, मैं मूंगफली के लिए एक्टिंग नहीं कर सकता। सालों पहले मुझे एक फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन मैंने एक्टिंग करने से साफ इनकार कर दिया था. मुझे म्यूजिक से प्यार है, मैं एक्टिंग करना पसंद नहीं करता। केके के नाम से मशहूर कृष्णकुमार कुन्नाथ ने अपनी मेहनत से म्यूजिक इंडस्ट्री में ये मुकाम हासिल किया था। उनके सुरहिट गाने सभी लोग गुनगुनाते नजर आते हैं।

    लाइव कंसर्ट के दौरान बिगड़ी तबीयत
    केके के निधन की खबर से न सिर्फ उनके फैंस बल्कि इंडस्ट्री के उनके सहयोगी भी निराश और दुखी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग सिंगर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। जब केके की मौत हुई तब वह कोलकाता में मौजूद थे। वह कोलकाता के नजरूल मंच में म्यूजिक का लाइव कंसर्ट करने पहुंचे थे। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी वहीं से था। कंसज्ञट खत्म होने के बाद होटल पहुंचते ही केके की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+