जब रश्मिका को महंगा पड़ा KGF स्टार Yash को शोऑफ बताना, पोस्ट कर मांगी माफी
साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के 'केजीएफ' स्टार यश को लेकर दिए एक बयान ने यश के फैंस को काफी भड़का दिया था और रश्मिका को जबरदस्त ट्रोल का शिकार भी होना पड़ा।
बेंगलुरु, 26 मई : हाल ही में आई 'केजीएफ 2' फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले यश ने अपने किरदार से करोड़ों दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। फिल्म ने कन्नड़ स्टार यश की लाइफ को पूरी तरह से बदल दिया है। वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर वे रिकॉर्ड स्मेशर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब हुए। फिल्म के बाद से यश की फैन फॉलोइंग पहले से कई ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के बयान एक बयान ने यश के फैंस को काफी भड़का दिया था और रश्मिका को जबरदस्त ट्रोल का शिकार भी होना पड़ा।

'केजीएफ 2' ने मचाया धमाल
अप्रैल के महीने में रिलीज हुई 'केजीएफ चैप्टर 2' ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। यश की इस एक्शन फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'केजीएफ चैप्टर 2' 'केजीएफ चैप्टर 1' का सीक्वल है। 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर 2 में सुपरस्टार यश, संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे अभिनेताओं की एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई। फिल्म ने ना केवल पुरानी रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया बल्कि, इस साल रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर', 'हीरोपंती 2', 'जर्सी' और 'रनवे 34' को भी पछाड़ दिया। इसके साथ ही फिल्म ने ना केवल भारत में बल्कि विदेशी बाजारों में भी अपनी जगह पक्की की, बल्कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं रश्मिका
दरअसल साउथ की मशहूर अभिनेत्री और 'पुष्पा' फिल्म में 'श्रीवल्ली' के किरदार से मशहूर रश्मिका मंदाना का 2017 का एक इंटरव्यू काफी सुर्खियों में रहा था। इस इंटरव्यू में रश्मिका से सवाल पूछा गया कि आपके अनुसार, कन्नड़ फिल्म उद्योग में मिस्टर शोऑफ कौन हैं? इस सवाल के जवाब में रश्मिका ने यश का नाम लिया। इस बीच केजीएफ एक्टर के फैंस ने रश्मिका को बेरहमी से ट्रोल किया था। सोशल मीडिया पर रश्मिका को लेकर भद्दे कमेंट्स तक किए जा रहे थे।

रश्मिका ने मांगी माफी
मामला जब बढ़ने लगा तो रश्मिका के पास माफी मांगने के अलावा कोई उपाय नहीं था। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये माफीनामे का पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा 'मेरा यश सर या किसी के प्रति कोई अनादर नहीं है। वास्तव में मैंने कई मौकों पर यश सर, उनकी प्रतिभा और कैसे उन्होंने खुद सहित सभी को प्रेरित किया है मीडिया ने दुखद रूप से इस बात को नजरअंदाज कर दिया है कि मैंने उस समय संधु स्ट्रेट फॉर्वर्ड का उल्लेख उस फिल्म के रूप में किया था, जिसमें मुझे सबसे ज्यादा मजा आया था। जब आप शो के सबसे नॉन सीरियल हिस्से से केवल दो लाइन को एडिट करते औऱ स्पिन करते हैं तब पूरा सार यानी कंटेक्स्ट खो जाता है.. यह वाकई दुखद है।'
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? अमेरिकी हमले से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications