बर्थडे पर हुआ केरल की फेमस एक्ट्रेस Sahana का निधन, बीते दिनों इन एक्ट्रेस की भी हुई मौत
केरल की फेमस एक्ट्रेस सहाना के निधन की खबर आई ही थी कि कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस चेतना राज की मौत की खबर ने सबको शॉक में डाल दिया। अब केरल के कोच्चि की रहने वाली ट्रांसवुमन मॉडल शेरिन की मौत की खबर भी सामने आई है।
तिरुवनंतपुरम, 18 मई: बीता कुछ समय साउथ इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं रहा है। लगातार यंग एक्ट्रेसेज के निधन की खबरों ने उनके परिजनों और फैंस को झटका दिया है। हाल ही में केरल की फेमस एक्ट्रेस सहाना के निधन के गम को फैंस भुला नहीं पाए थे कि कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस चेतना राज की मौत की खबर ने सबको शॉक में डाल दिया। वहीं दूसरी ओर केरल के कोच्चि की रहने वाली ट्रांसवुमन मॉडल शेरिन सेलिन मैथ्यू की आत्महत्या की खबर ने तहलका मचा रखा है।

जन्मदिन पर हुई एक्ट्रेस की मौत
केरल की फेमस मॉडल सहाना (Sahana) की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया। बताते चलें कि 21 साल की सहाना के जन्मदिन के मौके पर ही उनका शव खिड़की से लटकता हुआ पाया गया। दरअसल मॉडल की मौत का कारण घरेलू हिंसा बताया जा रहा है ।
सहाना की शादी तकरीबन डेढ़ साल पहले सज्जाद से हुई थी। सज्जाद की नौकरी कतर में थी लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ समय से सज्जाद बेरोजगार है और भारत में ही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सहाना के परिवार ने उनके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की वजह घरेलू हिंसा को बताया है। पलिस ने शज्जाद को हिरासत में ले लिया है साथ ही पूछताछ भी जारी है।
प्लास्टिक सर्जरी के बाद हुई कन्नड़ अभिनेत्री की मौत
साउथ इंडियन कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस चेतना राज का कर्नाटक के बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। चेतना राज 21 साल की थी। बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी के दौरान उनका निधन हुआ है। चेतना राज का कर्नाटक के बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 'फैट-फ्री' प्लास्टिक सर्जरी के लिए सोमवार, 16 मई को भर्ती कराया गया था। जैसे ही चेतना के फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने लगा, उनके शरीर में जटिलताएं विकसित हुईं, डॉक्टरों के बचाने के प्रयास के बावजूद उनकी मौत हो गई।
पंखे से लटकर इस एक्ट्रेस ने दी जान
साउथ अभिनेत्री शेरिन सेलिन मैथ्यू अपने अपार्टमेंट में मृत मिलीं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री मौत से पहले किसी शख्स के साथ वीडियो चैट पर थीं। पुलिस की मानें तो एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार थीं और कुछ समय से अच्छा महसूस नहीं कर रहीं थीं।












Click it and Unblock the Notifications