दिल्ली: सिनेमाघर बंद होने से फिल्म इंडस्ट्री को लगा झटका, करण जौहर ने सीएम केजरीवाल से की ये अपील

नई दिल्ली, 31 दिसंबर। देशभर में कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकारों ने अपने यहां कोविड नियमों को और सख्त कर दिया है। इसका असर सिनेमा और टीवी जगत पर भी देखने को मिला है, निर्माताओं को अपने कई प्रोजेक्ट्स कोरोना के चलते रोकने पड़े हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोविड के बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल सरकार ने नियम कड़े कर दिए हैं। दिल्ली में सिनेमाघरों को फिर से बंद कर दिया गया है, जिसके चलते कई फिल्में अब डब्बे में बंद हो गई हैं।

Karan Johar appealed to CM Arvind Kenjriwal to open theaters by tweeting

इस बीच फिल्म निर्माता करण जौहर ने अब दिल्ली सरकार से ट्वीट कर सिनेमाघरों को फिर से खोलने का अनुरोध किया है। गुरुवार को करण ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल को टैग करते हुए एक ट्वीट में ये अपील की। बता दें कि कोरोना के चलते दिल्ली में 'येलो' अलर्ट जारी किया गया हैं, बीते मंगलवार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों और जिमों को बंद करने की घोषणा की थी। अब करण जौहर ने सीएम केजरीवाल से सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें: भारत में डरा रहे हैं कोरोना के आंकड़े, बीते 24 घंटों में 16,764 नए केस, 220 की हुई मौत

अपने ट्वीट में करण ने लिखा, 'हम दिल्ली सरकार से सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति देने का आग्रह करते हैं। सिनेमा घर के बाहर अन्य सेटिंग्स की तुलना में सामाजिक दूरी के मानदंडों को बनाए रखते हुए एक स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की बेहतर क्षमता से लैस हैं।' करण जौहर के अलावा, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में सिनेमा हॉल को फिर से खोलने की अनुमति देने में उनके हस्तक्षेप का अनुरोध किया। एमएआई प्रतिनिधिमंडल ने अपनी बैठक में कोरोना के चलते मार्च, 2020 से कई बार बंद हो चुके सिनेमाघरों की वजह से उद्योग पर पड़े 'प्रतिकूल आर्थिक स्थिति' पर प्रकाश डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+