सड़कों पर चलने वाले कपिल शर्मा ने पहली बार HOT हसीनाओं संग किया रैंप वॉक, Video देखकर हंस पड़ेंगे आप

नई दिल्ली, 22 अगस्त। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने रैंपवॉक को लेकर सुर्खियों में हैं, दरअसल कपिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो रैंप पर बड़े ही फनी अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं, कपिल को वो रूप देखकर हर कोई पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएगा।

 ‘द बेटी फैशन शो'

‘द बेटी फैशन शो'

दरअसल ये वीडियो डिजाइनर अनु रंजन के 'द बेटी फैशन शो' का है, जहां कपिल शर्मा शो स्टॉपर थे, शो में कपिल ने ब्लैक जैकेट और ब्लैक-गोल्डन पैंट पहना हुआ है। कोई शक नहीं कि कपिल पर वो गेटअप काफी बढ़िया लग रहा है लेकिन जब वो रैंप पर चलते हैं तो वो काफी मजेदार होता है। हालांकि इसके बाद वो मॉडल्स के साथ भी वॉक करते दिखते हैं।

कही दिल छू लेने वाली बात

कही दिल छू लेने वाली बात

इस वॉक के बाद कपिल ने जो कहा वो दिल छू लेने वाला था। दरअसल कपिल ने कहा कि 'जब मैं छोटा था तो मेरे पापा मेरी बहन को बड़े ही प्यार से स्कूल के लिए उठाते थे, वो बहन के पैर दबाते थे और एक हम लोग थे, वो सीधे कहते थे कि उठो, ये भी नहीं देखते थे कि कंबल के नीचे हमारा पैर है या फिर मुंह लेकिन अब मैं जब खुद बाप बन चुका हूं तो मुझे इस बात का एहसास है कि वो ऐसा क्यों करते थे। एक पिता के इमोंशस को एक फादर बनने के बाद ही समझ पाया हूं।'

'पहले किसी और की बेटी मेरी जिंदगी में आई

'पहले किसी और की बेटी मेरी जिंदगी में आई

कपिल ने आगे कहा कि 'सबसे पहले, किसी और की बेटी मेरी जिंदगी में आई, मेरी पत्नी बनकर और फिर मुझे एक खूबसूरत बेटी अनायरा का आशीर्वाद मिला. ..है। ' इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ' ये मेरा पहला रैंपवॉक है, अभी तक मैं सड़कों पर ही चला करता था।' मालूम हो कि कपिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

अनुष्का रंजन की मम्मी हैं अनु रंजन

अनुष्का रंजन की मम्मी हैं अनु रंजन

मालूम हो कि ये शो अनु रंजन ने आयोजित किया था, जो कि एक्ट्रेस अनुष्का रंजन की मम्मी हैं। उनके पति शशि रंजन इंडियन टेलीविजन अकेडमी के संस्थापक हैं। अनुष्का रंजन ने भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वो कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। वह शार्ट फिल्म फीचर फिल्म और टेलीविजन कमर्शियल ऐड में भी नजर आ चुकी हैं।

फिल्म 'वेडिंग पुलाव'

21 नवंबर 2021 को अनुष्का ने आदित्य सील से शादी रचाई थी, दोनों ने इससे पहले चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। तो वहीं वो साल 2015 में हिंदी फिल्म 'वेडिंग पुलाव' में बतौर अभिनेत्री भी दिख चुकी हैं, वो सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+