कन्नड़ एक्टर नितिन गोपी को हार्ट अटैक, 39 वर्ष की उम्र में निधन
कन्नड़ फिल्म एक्टर नितिन गोपी का सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का एक सितारा आज अस्त हो गया। दिग्गज अभिनेता डॉ. विष्णुवर्धन के साथ बतौर बाल कलाकार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अभिनेता नितिन गोपी का शनिवार को निधन हो गया। उनके सीने में दर्द के कारण अचानक उनकी तबीयत बेहद खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। एक्टर नितिन गोपी अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
कन्नड़ एक्टर गोपी की उम्र 39 वर्ष थी। उनकी मौत (Nithin Gopi Death) की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत में फिल्म 'हेलो डैडी' में दिग्गज अभिनेता डॉ. विष्णुवर्धन के साथ बतौर बाल कलाकार काम किया था। इसके बाद नितिन ने अन्य कई फिल्मों में अहम किरदार के रोल निभाए थे।
एक्टर नितिन की फिल्में
कन्नड़ एक्टर नितिन गोपी ने एक शुरुआत में कन्नड़ फिल्मों में बालकलाकर का रूप में शुरुआत की थी। उन्होंने करेला केसरी, निशंबदा, चीरा बंधव्या, मुत्तिनंथा हेंदथी और हैलो डैडी जैसी हिट फिल्में में अपने किरदार बखबी निभाए। नितिन ने फेमस सीरियल हरा-हारा महादेव और पुनर्विवाह में निर्देशन का काम किया। खबर थी की अब नितिन एक बड़े बजट वाली फिल्म के निर्देशन का काम कर रहे थे।
Recommended Video

यह भी पढ़ें:
- RGV on Bollywood: बॉलीवुड के 'बदसूरत चेहरे' को आईना दिखाते रामगोपाल वर्मा
- बालासोर ट्रेन हादसे में क्षतिग्रस्त S1 कोच से लाशों के बीच से रेंगकर निकला व्यापारी, पढ़ें खौफनाक अनुभव
- बालासोर ट्रेन हादसे के घायलों को ले जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल- बाल फिर बचे यात्री












Click it and Unblock the Notifications