बालासोर ट्रेन हादसे के घायलों को ले जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल- बाल फिर बचे यात्री
बालासोर ट्रेन हादसे के घायलों को बंगाल के अस्पतालों के लिए ले जा रही बस की टक्कर सामने से आ रही पिकअप से हो गई। इस टक्कर में बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, यात्री एक बार फिर बाल बाल बच गए।

ओडिशा के बालासोर से घायल यात्रियों को ले जा रही बस बंगाल के मेदिनीपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बालासोर ट्रेन हादसे में घायलों को ले जा रही बस की टक्कर पिकअप वैन से हो गई, जिससे बस में सवार कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
बालासोर रेल दुर्घटना में घायल यात्रियों को बंगाल ले जा रही बस की सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। बस एक्सीडेंट में यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने उन्हें बाहर निकालकर पश्चिम बंगाल के विभिन्न चिकित्सा केंद्रो में भेज दिया गया।
इस दुर्घटना के बाद मेदिनीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया।
बता दें कि शुक्रवार की शाम कोलकाता-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। इस भीषण ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हैं।
इस भीषण हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।












Click it and Unblock the Notifications