TMKOC: क्या दया बेन के बाद जेठालाल भी कहने वाले हैं शो को अलविदा ? जानिए क्या है सच
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की जान कहे जाने वाले जेठालाल यानी की दिलीप जोशी पहले ही दिन से दर्शकों को हंसाते आए। उनके किरदार जेठालाल को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि उनके नाम के कई मीम पेज बने हुए हैं।
नई दिल्ली, 30 दिसंबर: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो काफी सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। जैसे- जैसे साल बीते वैसे वैसे काफी नए किरदारों की शो में एंट्री हुई लेकिन शो की जान कहे जाने वाले जेठालाल यानी की दिलीप जोशी (Dilip Joshi) पहले ही दिन से दर्शकों को हंसाते आए। उनके किरदार जेठालाल को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि उनके नाम के कई मीम पेज बने हुए हैं जिन्हें उनके फैंस हैंडल करते हैं। ऐसे में अब उनके शो छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं।

क्या जेठालाल छोड़ रहे हैं शो ?
दिलीप जोशी ने जेठालाल का किरदार निभाकर सालों से दर्शकों को मनोरंजन किया लेकिन हाल ही कुछ अफवाहें उड़ी कि दिलीप जोशी यानी कि जेठालाल शो को अलविदा कहने वाले हैं। जैसे ही यह अफवाह उनके फैंस तक पहुंची तो किसी ने इसे सच मान लिया तो किसी ने इसे एक मात्र अफवाह। ऐसे में हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान दिलीप जोशी ने शो को अलविदा कहने वाली खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दिलीप जोशी ने बताया सच
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए दिलीप जोशी ने इन सभी उड़ती खबरों का खंडन करते हुए कहा कि मैं यह शो नहीं छोड़ रहा हूं। दिलीप जोशी ने कहा कि मुझे लगता है कि शो काफी अच्छा चल रहा है तो इसे बेवजह क्यों छोड़ा जाए। उन्होंने यह भी बताया कि इसी शो की वजह से उन्हें बाहर फैंस से इतना प्यार मिला कि मैं इसे बिना किसी वजह से बर्बाद नहीं करना चाहूंगा। ऐसे में जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने साफ- साफ कह दिया कि वह शो में आगे भी दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।

बेरोजगार हो गए थे दिलीप जोशी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने से पहले एक वक्त ऐसा आया था कि जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी बेरोजगार घूम रहे थे। उन्हें काफी वक्त तक घर पर खाली बैठना पड़ा। अपने एक इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने खुद इसका खुलासा किया था कि एक वक्त पर मेरे पास कोई काम नहीं था। जिस शो में मैं काम करता था वो जल्द ही बंद हो गया था जिसके कारण मैं बेरोजगार पड़ गया था। उस मुश्किल घड़ी में मुझे भगवान ने इस शो में काम दिलाया और हिट भी कराया। ऐसे में मैं इसे बेवजह नहीं छोड़ना चाहूंगा।

दिलीप जोशी के सामने थे दो विकल्प
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। लोग लगातार इस शो को पसंद कर रहे हैं। शो में दिखाया जाता है कि गोकुल धाम सोसायटी के लोग कितने प्यार से एक दूसरे के साथ घुल मिलकर रहते हैं। बता दें कि इस शो में दिलीप जोशी के सामने दो विकल्प रखे गए थे या तो वे चंपकलाल की भूमिका निभाएं या फिर जेठा लाल की। उन्होंने जेठालाल की भूमिका चुनी।

क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं दया बेन ?
इस शो में जेठालाल की पत्नी का किरदार निभाने वाली दया बेन उर्फ दिशा वकानी भी लंबे वक्त से शो से दूर चल रही हैं। उनके फैंस उन्हें शो में काफी मिस भी करते हैं। ऐसे में हर कोई यही जानना चाहता है कि शो में दया बेन की एंट्री कब होगी। शो में एंट्री के सवालों क बीच सोशल मीडिया पर दया बेन की एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें कहा जा रहा कि दया बेन उर्फ दिशा वकानी दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। हालांकि अभी इस पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है लेकिन ऐसे में अगर यह सच हुआ तो दया बेन की शो में एंट्री के लिए फैंस को और भी इंतजार करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : जब शाहरुख ने दबा लिया था प्रियंका चोपड़ा का गला, हक्कीबक्की रह गई थीं एक्ट्रेस












Click it and Unblock the Notifications