जब शाहरुख ने दबा लिया था प्रियंका चोपड़ा का गला, हक्कीबक्की रह गई थीं एक्ट्रेस
मुंबई, 24 दिसंबर: शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'डॉन 2' को दस साल पूरे हो गए हैं। 23 दिसंबर 2011 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की रिलीज को एक दशक होने पर इससे जुड़े सितारों ने कई यादें साझा की हैं। डॉन-2 की शूटिंग के दौरान शाहरुख और प्रियंका के बीच कुछ ऐसा हुआ था, जो काफी तनावपूर्ण था। कुछ देर के लिए प्रियंका इससे काफी परेशान हुई थीं।

शाहरुख ने पकड़ा था प्रियंका का गला
डॉन और डॉन 2 में शाहरुख खान ने एक डॉन की भूमिका निभाई है, वहीं प्रियंका चोपड़ा इंटरपोल अधिकारी बनी हैं। डॉन 2 की शूटिंग के दौरान प्रियंका एक सीन की शूटिंग के दौरान काफी डर गई थीं। इस सीन में शाहरुख खान ने उनका गला कसकर पकड़ लिया था। ये इतना तेज था कि प्रियंका अपनी लाइनें भी भूल गई थीं। ये किस्सा खुद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया था।

प्रियंका ने बताया, वो घबरा गई थीं
प्रियंका चोपड़ा ने बताया था, डॉन-2 की शूटिंग के दौरान एक सीन के लिए शाहरुख खान को मेरा गला पकड़ना था। शूट में जब शाहरुख ने मेरा गला पकड़ा तो मैं बहुत घबरा गई और अपना डायलॉग भूल गई। मेरा गला इतना दबा हुआ था कि मुझे याद ही नहीं आ रहा था कि मुझे बोलना क्या है।

फिल्म के दस साल होने पर फरहान ने कही ये बात
डॉन-2 की रिलीज के 10 साल पूरे होने पर फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने खास अंदाज में सोशल मीडिया पर अपनी बात लिखी है। फरहान ने लिखा, 10 साल बाद डॉन ने पर्दे पर वापसी की और बुरे लोगों को सबक दिया कि कैसे उन सभी से सबसे बुरा होना चाहिए। शाहरुख खान केवल आप ही उसके लिए इतने कूल हो सकते हैं। इस फिल्म को बनाना और विशेष रूप से इस ओपनिंग सीक्वेंस को बनाना बहुत पसंद आया, जो आगे क्या होगा इसके लिए टोन सेट करेगा।

बड़ी हिट थी डॉन-2
'डॉन 2' डॉन फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग था, जिसके डायरेक्टर फरहान अख्तर थे। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। 23 दिसंबर 2011 में रिलीज हुई डॉन-2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में शाहरुख और प्रियंका के अलावा, लारा दत्ता, ओम पुरी, बोमन ईरानी जैसे सितारे भी थे।












Click it and Unblock the Notifications