'काका' ने जया बच्चन के दोस्त के बारे में ऐसा क्या कहा, जिसे सुन उन्होंने फुला लिया था मुंह; रुक गई थी शूटिंग
Jaya Bachchan: ऋषिकेश मुखर्जी भारतीय सिनेमा के कुछ बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक हैं। उन्होंने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में बनाईं। इस फेहरिस्त में 1972 में आई फिल्म बावर्ची का नाम भी शामिल है। इसमें देश के पहले सुपरस्टार काका यानी राजेश खन्ना, जया बच्चन(तब भादुरी) और असरानी फिल्म में थे। शूटिंग के वक्त एक वाकया ऐसा हुआ था कि राजेश खन्ना की बात सुनकर फिल्म की हीरोइन जया बच्चन गुस्सा हो गई थीं। दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई, जो झगड़े तक पहुंच गई। बवाल इतना हुआ कि फिल्म की शूटिंग भी रुक गई। आज किस्सा इसी फिल्म के सेट का सुनाते हैं। जो एक्टर राजू श्रेष्ठ, जिन्हें मास्टर राजू के नाम से जाना जाता है उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था।

सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में राजू कहते हैं, घटना बहुत पुरानी है। यही वजह है कि पूरी तरह से याद नहीं है। लेकिन याद है कि झगड़ा अमिताभ बच्चन को लेकर हुआ था। तब दोनों की शादी नहीं हुई थी और दोनों अच्छे दोस्त थे। जिस समय बावर्ची शूट हो रही थी, तब अमिताभ भी एक प्रोजेक्ट ऋषिकेश मुखर्जी के साथ कर रहे थे। तब फिल्म बॉवर्ची के सेट पर राजेश खन्ना ने अमित जी के बारे कहा था। उन्होंने कहा, इससे तुम कहां दोस्ती कर रही हो? इससे कुछ होने वाला नहीं है। मैं तो राजेश खन्ना हूं। मैंने बस इतना सुना, जिसके बाद जया जी खूब अपसेट हो गईं और मेकअप रूम पर में चली गईं। शूटिंग रुक गई। दोनों के बीच बातचीत तो हुई थी। राजेश खन्ना को इस बात से भी दिक्कत थी कि अमिताभ बच्चन और ऋषिकेश मुखर्जी की दोस्ती गहरी हो रही है।
राजेश खन्ना ने बावर्ची जब की थी तब वो देश के सुपरस्टार थे। उन्हें देश के पहले सुपरस्टार होने का भी टैग मिला था। लेकिन उनके कई ऐसे किस्से हैं, जिनकी वजह से उनका डाउनफाल शुरू हुआ। ख़ैर बावर्ची की रिलीज के ठीक एक साल बाद अमिताभ बच्चन की 'जंजीर' रिलीज हुई। इसके बाद लगातार उनकी फिल्में आईं जिसमें 'शोले', 'दीवार' और 'नमक हराम' का नाम शामिल है। इन फिल्मों ने अमिताभ को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications