Jaya Bachchan के बारे में अमिताभ बच्चन की 'बहू' ने कहा था कुछ ऐसा, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान!
Jaya Bachchan News: जया बच्चन इन दिनों अपने पॉलिटिकल करियर और फिल्मों के बजाय गुस्से की वजह से चर्चा में रहती हैं। राज्यसभा हो या कोई फिल्मी पार्टी, उनकी नाराजगी कभी कैमरामेन पर तो कभी संसद में दूसरे सांसदों पर उनका गुस्सा निकलता रहता है। मीडिया के साथ राज्यसभा सांसद और एक्ट्रेस की नाराजगी जगजाहिर है। आम तौर पर वह अपने इंटरव्यू में भी नाराज हो जाती हैं। उनके ऐसे व्यवहार की वजह से आम राय है कि वह बेहद गुस्सैल हैं और मीडिया से बात करना पसंद नहीं करती हैं।
जया बच्चन के बारे में उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा और बेटे अभिषेक बच्चन ने भी कहा है कि उन्हें अचानक कैमरे की फ्लैश लाइट और भीड़ से परेशानी है। हालांकि, उनके ऐसे व्यवहार के बावजूद काजोल का कहना है कि मीडिया में उनके बारे में काफी गलत इमेज है। उन्होंने एक इंटरव्यू में जया बच्चन को मिसअंडरस्टुड कहा था।

Kajol की जया बच्चन के परिवार से है दोस्ती
काजोल ने अमिताभ बच्चन के साथ कभी खुशी कभी गम में काम किया था जिसमें वह उनकी बहू बनी थीं। इस फिल्म में जया बच्चन ने भी काम किया था। काजोल और अजय देवगन के बच्चन परिवार के साथ घरेलू रिश्ते हैं। काजोल ने इंटरव्यू में कहा था कि जया जी को मैं सालों से जानती हूं। मीडिया में जो कुछ दिखता है वह उनकी असल पर्सनैलिटी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan को पहले कंगना ने बताया 'मुर्गे जैसी' और अब 'अनुपमा' फेम रूपाली भी बरसीं, कही ये बात
अमिताभ बच्चन भी बुला चुके हैं Jaya Bachchan को गुस्सैल
ऐसा नहीं है कि जया बच्चन के फैंस या मीडिया ही गुस्से का शिकार होती है। कॉफी विद करन के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन से जब करन जौहर ने पूछा था कि वह किसे एंगर मैनेजमेंट की किताब देना चाहेंगे, तो उन्होंने जया बच्चन का नाम लिया था। इससे तो इतना समझ सकते हैं कि शायद जया बच्चन घर में भी काफी गुस्से में रहती हैं। हालांकि, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि एक इंसान के तौर पर जया बच्चन बेहद ईमानदार और सबका ख्याल रखने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: 'घर बर्बाद हो गया', अमिताभ-जया की शादी पर किसने कही थी ये बात? क्या Jaya Bachchan शुरू से हैं गर्म-मिजाज?












Click it and Unblock the Notifications