Jaya Bachchan को पहले कंगना ने बताया 'मुर्गे जैसी' और अब 'अनुपमा' फेम रूपाली भी बरसीं, कही ये बात
Jaya Bachchan Controversial: समाजवादी पार्टी की सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक प्रशंसक द्वारा सेल्फी लेने की कोशिश के दौरान जया बच्चन ने गुस्सा दिखाते हुए उसे धक्का दे दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस घटना ने इंटरनेट पर तीखी बहस छेड़ दी है। जहां एक ओर कंगना रनौत ने जया बच्चन की कड़ी आलोचना की, वहीं अब टीवी शो 'अनुपमा' की स्टार रूपाली गांगुली ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना ने की तीखी टिप्पणी
बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने जया बच्चन के व्यवहार पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'ये सबसे बिगड़ैल और विशेषाधिकार प्राप्त महिला हैं। लोग उनके नखरे सिर्फ इसलिए सहते हैं क्योंकि वो अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं।' कंगना ने जया की समाजवादी टोपी की तुलना 'मुर्गे की कंघी' से कर और तीखा हमला बोला।
रूपाली गांगुली का बयान
इसके बाद, 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने भी जया बच्चन के वायरल वीडियो पर अपनी राय रखी। पापराजी से बातचीत में उन्होंने कहा, 'जया जी की फिल्म 'कोरा कागज' देखकर मैंने अभिनय सीखा। मेरे पिता को उस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। लेकिन मैं उनसे ये व्यवहार नहीं सीखूंगी।' रूपाली के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बंटी राय
जया बच्चन के व्यवहार और वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंट गई हैं। कुछ लोग रूपाली और कंगना के समर्थन में हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा व्यवहार किसी अभिनेत्री को शोभा नहीं देता।' एक अन्य ने कहा, 'जया जी का रवैया गलत है, ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए।'
वहीं, कुछ लोग जया बच्चन के समर्थन में भी उतरे। एक नेटिजन ने लिखा, 'जया जी ने अपने जीवन में बहुत कुछ झेला है। उनकी जगह कोई और होता तो ऐसा ही करता। उन्हें अकेला छोड़ दें।' एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया, 'क्या उस प्रशंसक ने सेल्फी के लिए उनकी सहमति ली थी?'
जया बच्चन का विवादों से पुराना नाता
जया बच्चन पहले भी मीडिया के साथ अपने तल्ख व्यवहार के लिए चर्चा में रह चुकी हैं। एक बार उन्होंने एक पपराजी को तस्वीर लेने की कोशिश पर तंज कसते हुए कहा था, 'उम्मीद है तुम दुबले होकर गिर जाओ।' इस बार का वायरल वीडियो भी उनके गुस्सैल रवैये को उजागर करता है, जिसने नेटिजन्स के बीच बहस को और हवा दी है।
आपकी क्या राय?
जया बच्चन के इस व्यवहार पर आप क्या सोचते हैं? क्या यह उनका निजी स्पेस बचाने का तरीका था, या फिर यह अस्वीकार्य रवैया था? अपनी राय कमेंट में जरूर शेयर करें!












Click it and Unblock the Notifications