'घर बर्बाद हो गया', अमिताभ-जया की शादी पर किसने कही थी ये बात? क्या Jaya Bachchan शुरू से हैं गर्म-मिजाज?
Jaya Bachchan: अभिनेत्री-सपा सांसद जया बच्चन इन दिनों अपने गुस्से की वजह से लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं, हाल ही में संसद परिसर के बाहर जया बच्चन ने एक व्यक्ति को उस वक्त मुक्का मार दिया था, जिसने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की थी, जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, जया बच्चन लोगों के निशाने पर आ गईं, लोग जमकर उनकी आलोचना करने लग गए।
सांसद अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि 'सबसे 'बिगड़ैल और प्रिविलेज महिला हैं, लोग सिर्फ उन्हें बर्दाश्त इसलिए करते हैं क्योंकि वो अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं।' आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब जया बच्चन का गुस्सा इस तरह से सेल्फी लेने वालों पर फूटा है।

कभी वो पैपराजी से भिड़ जाती हैं तो कभी वो संसद में सभापति से, अपने इसी रवैये की वजह से जया बच्चन हमेशा ट्रोल होती रहती हैं। कुछ यूजर्स ने तो ये तक लिख दिया है कि 'अमिताभ अपनी पत्नी को बर्दाश्त कैसे करते हैं?'
3 जून 1973 को अमिताभ-जया की हुई थी शादी
बता दें कि 3 जून 1973 को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन संग शादी रचाने वाली जया भादुड़ी (शादी से पू्र्व का नाम) के बारे में उनके ससुर हरिवंश राय बच्चन ने भी कुछ ऐसा लिखा था, जिसे पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया था, अगर उनकी बातों को सही माना जाए तो अमिताभ-जया का रिश्ता शुरू से ही अस्थिरता के कटघरे में रहा है, लोगों को लगता था कि ये शादी चल नहीं पाएगी।
'इन द आफ्टरनून ऑफ टाइम' में अमिताभ-जया की शादी का जिक्र
दरअसल हरिवंशराय बच्चन ने अपनी किताब 'इन द आफ्टरनून ऑफ टाइम' में अमिताभ-जया की शादी का जिक्र करते हुए लिखा है कि 'जिस वक्त अमिताभ-जया की शादी हुई, उसके बाद वो जया के पिता और पत्रकार-लेखक-कवि तरुण कुमार भादुड़ी के पास शादी की बधाई देने गए तो उन्हें लगा था कि वो गले लगकर उनसे ये कहेंगे कि उन्हें अमित जैसा दामाद मिला है लेकिन हुआ ठीक उल्टा।'

मेरा घर बर्बाद हो गया: तरुण कुमार भादुड़ी
उन्होंने अमिताभ के पिता से कहा था कि 'आज मेरा परिवार बर्बाद हो गया' , हरिवंशराय बच्चन ने उस वक्त के मनोभाव अपनी किताब में लिखे हैं कि 'वो समझ ही नहीं पा रहे थे कि तरुण कुमार ने ऐसा क्यों कहा? हालांकि बाद में उन्हें एहसास हुआ होगा कि उनकी सोच गलत थी।'
असल जिदंगी में गर्म मिजाज हैं जया बच्चन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जया के पर्दे पर निभाए किरदार चाहे जितने शांत और गंभीर हों, वो असल जिदंगी में गर्म मिजाज वाली महिला हैं, जबकि अमिताभ, जो कि पर्दे के एंग्रीयंग मैन, कहलाते हैं, असल जिंदगी में काफी नम हैं।
'जया बच्चन का बर्ताव अमिताभ के माता-पिता से अच्छा नहीं था'
साल 2012-13 में कभी अमिताभ बच्चन के बेहद करीबी रहे दिवंगत नेता अमर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'जया बच्चन की वजह से ही उनके और अमिताभ के रिश्ते में कड़वाहट आई थी, जया बच्चन का स्वभाव अच्छा नहीं है और उनका बर्ताव अमिताभ के माता-पिता से भी ठीक नहीं था इसलिए अमिताभ और जया अलग-अलग रहते हैं, अमिताभ 'प्रतीक्षा' में रहते और जया 'जलसा' में।'
'जया का अपनी बहू ऐश्वर्या से भी नहीं बनती'
'जया का अपनी बहू ऐश्वर्या से भी नहीं बनती है और इसी कारण बाद में अभिषे- ऐश्वर्या भी अलग घर में रहने लगे हैं।' आपको बता दें कि साल 2020 में 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

बॉलीवुड के पॉवर और परफेक्ट कपल्स में एक अमिताभ-जया
अब इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं कह सकता है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के पॉवर और परफेक्ट कपल्स में एक हैं और जीवन के हर सुख-दुख में वो एक-दूसरे की ताकत बनकर रहे हैं।
करियर के पीक पर अमिताभ से शादी की
साल 1973 में जब अमिताभ और जया की शादी हुई थी, उस वक्त जया, अमिताभ से ज्यादा पॉवरफुल अभिनेत्री थीं लेकिन उन्होंने करियर के पीक पर अमिताभ से शादी करके फिल्मी दुनिया छोड़ दी थी। अमिताभ ने खुद ही कई इंटरव्यू में कहा है कि' जया की वजह से ही उनका घर असल में बच पाया है इसके लिए मैं अपनी पत्नी का शुक्रगुजार हूं और हमेशा रहूंगा।'












Click it and Unblock the Notifications