'बंद करो Jaya Bachchan को गुस्सैल कहना'. कौन है ये एक्टर जिसने मिसेज बच्चन को बताया फरिश्ता?
Jaya Bachchan: अभिनेत्री जया बच्चन और सपा सांसद अक्सर अपने गुस्से की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। कभी वो भरी संसद में उपराष्ट्रपति से भिड़ जाती हैं तो कभी वो फोटो खिंचने वाले कैमरामैन को थप्पड़ मार देती हैं। उनकी छवि एक गुस्सैल और चिड़चड़ी महिला की बन गई और इसी वजह से वो लोगों के बीच आलोचनाओं के केंद्र में रहती हैं।
पर्दे पर उनकी निभाई भूमिकाएं आज भी लोगों को हंसाती और भावुक कर जाती हैं। अपने करियर में एक से एक संजिदा रोल करने वाली जया बच्चन की इमेज इस वक्त एक अकड़ू, क्रोधी और जिद्दी महिला की बन गई है, जो कि मीडिया को देखते ही भड़क जाती है लेकिन क्यों उन्हें इतना गुस्सा आता है? ये सवाल अक्सर लोग पूछते हैं।

हालांकि ट्रांसजेंडर अभिनेता सुशांत दिवगीकर, जिन्हें 'रानी कोहीनूर' के नाम से जाना जाता है, उन्होंने जो कुछ भी बॉलीवुड की इस दिग्गज अदाकारा के बारे में कहा है, उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने जया बच्चन के बारे में वो बातें बताई हैं, जिसे कोई आज तक नहीं जानता था।
जया बच्चन के खिलाफ बेरहमी से हो रही ट्रोलिंग (Jaya Bachchan)
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में जया बच्चन को एंजल बताते हुए लिखा कि 'कैसे उनकी सार्वजनिक छवि को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत समय से यह लिखना चाहती थी। अब जब मैं वापस अपने घर, आमची मुंबई आ गई हूं तो मेरे पास पूरा दिन खाली है, तो चलिए शुरू करते हैं। मैंने देखा है, और जैसे आप में से कई सोशल मीडिया पर सक्रिय लोग भी देख चुके होंगे, जया जी के खिलाफ बेरहमी से ट्रोलिंग की जा रही है, उन्हें गालियां दी जाती हैं।'
'जया बच्चन को जबरदस्ती बदनाम किया जा रहा'
'उनके बारे में एक झूठी कहानी बना दी गई है और यह देखकर बहुत बुरा लगता है कि जिन लोगों को उनके बारे में कुछ भी नहीं पता, वे भी उनके बारे में बहुत बुरी बातें कह रहे हैं।'

'जया बच्चन तो फरिश्ता हैं, जो चुपचाप अपना काम करती हैं'
'अरे जया बच्चन तो फरिश्ता हैं, जो कि चुपचाप समाज सेवा में लगी रहती हैं। सुशांत ने बताया कि मैं पहली बार जया जी से तब मिली थीं जब मैं 14 साल की थीं। उस समय मैं अपने माता-पिता के एक ऐसे कार्यक्रम में मदद कर रही थीं, जो दिव्यांग और ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित किया गया था, मेरी मां ने बॉलीवुड के कई टॉप सितारों को उस वक्त चीफ- गेस्ट बनने और आर्थिक मदद के लिए फोन किया था लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया और उठाया तो मदद के लिए मना कर दिया।
'रवीना टंडन, युवराज सिंह और जया बच्चन'
लेकिन तब तीन एंजेल्स हमारी जिंदगी में आए, जिन्हें पूरा प्यार और सम्मान मिलना चाहिए, वो तीन फरिश्चे थे- रवीना टंडन, युवराज सिंह और जया बच्चन जी। इन लोगों ने उन बच्चों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ीं। इस आयोजन के बाद भी जया बच्चन मेरी मां के संपर्क में थीं और बच्चों की मदद के लिए कुछ ना कुछ करती रहती थीं, बस वो मेरी मां से कहती थीं कि 'इस बारे में मीडिया को पता नहीं लगना चाहिए।'
Jaya Bachchan कूल और प्यारी महिला हैं
'वो कूल और प्यारी महिला हैं, जो कि खामोशी से अपना काम करती हैं, बिना जताए और बिना बताए, इसलिए ऐसी महिली की इज्जत करनी चाहिए ना कि आलोचना।'

कौन है सुशांत दिवगिकर?
- सुशांत दिवगिकर , जिन्हें रानी को-ही-नूर के नाम से भी जाना जाता है।
- वो एक भारतीय मॉडल, अभिनेता, गायक, स्तंभकार, प्रेरक वक्ता, ड्रैग क्वीन, पेजेंट निर्देशक और वीडियो जॉकी हैं।
- जुलाई 2014 में, उन्हें मिस्टर गे इंडिया 2014 का ताज जीता था।
- वो बिग बॉस 8 का भी हिस्सा रह चुके हैं।
- वो गोल्डन बजर जीतने वाली भारत की पहली ड्रैग क्वीन हैं।
- दिवगीकर का जन्म गोवा के कोंकणी माता-पिता के घर हुआ।
- उनके पिता, प्रदीप, भारतीय सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त और ग्रेटर मुंबई एमेच्योर एक्वेटिक्स एसोसिएशन (GMAAA) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications