Dhruv Jurel: कारगिल युद्ध के हीरो का बेटा है ये शतकवीर, 5 साल की उम्र में झेला था प्लास्टिक सर्जरी का दर्द
IND vs WI, 1st Test, Dhruv Jurel: भारत- वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज दो अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ है, जिसमें टीम इंडिया की ओर से ध्रुव जुरेल ने वेस्टइंडीज की बखिया उधेड़ दी है। उन्होंने आज 190 गेंदों में शतक ठोंक कर सफलता का नया इतिहास लिखा है। आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने के बाद अब तक ऋषभ पंत पूरी तरह से रिकवर नहीं पाए हैं और इसी कारण जुरेल को अहमदाबाद टेस्ट मैच में मौका मिला।
गौरतलब है कि भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 162 रन पर ऑलआउट कर दिया था उसके बाद पहले केएल राहुल ने और अब ध्रुव जुरेल ने वेस्टीइंडीज टीम की बैंड बजा दी है।

आपको बता दें कि ध्रुव घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। वह 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय अंडर-19 टीम के उप-कप्तान भी रह चुके हैं।
कारगिल के हीरो रहे हैं Dhruv Jurel के पिता
गौरतलब है कि 21 जनवरी 2001 को आगरा के एक जाट परिवार में जन्मे ध्रुव के पिता नेम सिंह फोजी हैं और उन्होंने कारगिल युद्द में भी अपना योगदान दिया है। वो चाहते थे कि उनका बेटा भी उनकी तरह ही सेना के जरिए देश की सेवा करे लेकिन ध्रुव को क्रिकेट में रूचि थी। हालांकि उनके पिता ने उन्हें आर्मी स्कूल में स्विमिंग क्लासेज के लिए भेजा करते थे लेकिन ध्रुव ने वहां अपना नाम क्रिकेट में लिखवा लिया था, जिसे सुनकर नेम सिंह को काफी गुस्सा आया था।
पापा ने उधार लेकर खरीदा था Dhruv Jurel के लिए 800 रु का बैट
हालांकि बाद में वो मान गए और उसे आगे बढ़ने में मदद की और यहां तक की उन्होंने उसके लिए दोस्तों से उधार मांगकर 800 रु का बैट खरीदा था। ध्रुव जुरेल जब छोटे थे तो उनके साथ एक दर्दनाक घटना भी घटी थी। दरअसल वो जब पांच साल के थे तो उनका बायां पैर एक बस के टायर के नीचे आ गया था और इस दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत प्लास्टिक सर्जरी की करानी पड़ी थी।
पहली टेस्ट पारी में 104 गेंदों पर 46 रन बनाए (Dhruv Jurel)
साल 2020 में जुरेल को 2020 में विश्व कप के लिए भारत की अंडर -19 टीम के लिए चुना गया। फरवरी 2022 में, उन्हें 2022 इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। जनवरी 2024 में, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया था और उन्होंने अपना पहला टेस्ट 15 फरवरी 2024 को, राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ ती खेला। अपनी पहली टेस्ट पारी में, 104 गेंदों पर 46 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications