IPS Anshika Verma: कौन है ये खूबसूरत IPS अंशिका वर्मा, क्यों वायरल हो रही हैं इनकी तस्वीर?

IPS Anshika Verma: यूपी पुलिस में सिंघम के नाम से मशहूर IPS अंशिका वर्मा इन दिनों बरेली की सड़कों में लोगों से मिलते और उपद्रवियों की क्लास लगाते दिख रही हैं। आपको बता दें कि वो इन दिनों महिला SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की यह यूनिट प्रदेश की पहली महिला कमांडो यूनिट को लीड कर रही हैं।

मीडिया से बात करते हुए अंशिका वर्मा ने कहा, 'महिला SOG महिलाओं के खिलाफ होने वाले हर अपराध को रोकने में सक्षम है, हमारी टीम सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि बवाल या उपद्रव की स्थिति में आम नागरिकों को भी सुरक्षित रखने के लिए प्रशिक्षित है।'

IPS officer Anshika Verma

आपको बता दें कि 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहलाने वाली अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। अंशिका वर्मा यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं, जो कि आईएस-आईपीएस कोचिंग का गढ़ माना जाता है लेकिन इसके बावजूद यूपीएसी की तैयारी के लिए अंशिका ने कोई कोचिंग नहीं की, उन्होंने बस किताबों का अध्ययन किया और दिन-रात नियमबद्ध ढंग से पढ़ाई की और लक्ष्य को हासिल किया।

'इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार में बीटेक की डिग्री ली थी' (IPS Anshika Verma)

मालूम हो कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार में बीटेक की डिग्री ली थी, उनकी पहली पोस्टिंग आगरा के फतेहपुर सीकरी थाने में हुई थी, इसके बाद में उन्हें 18 दिसंबर 2023 को गोरखपुर में ASP नियुक्त किया गया था। वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती है। इसलिए लोग उसे खूबसूरत IPS के नाम से नवाजते हैं। अंशिका वर्मा प्रयागराज के एक संभ्रात परिवार से आती हैं, उनके पिता बिजली ऑफिसर थे, उनकी स्कूली पढ़ाई नोएडा में हुई।

IPS officer Anshika Verma

IPS Anshika Verma ने 136वीं रैंक हासिल की

उन्होंने साल 2018 में गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया था लेकिन इसके बाद यूपीएससी का उन्होंने साल 2019 में इसकी परीक्षा भी दी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, इसके बाद दूसरी बार भी एग्जाम दिया और इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और वो साल 2020 में 136 वी रैंक हासिल की।

IPS officer Anshika Verma

'UPSC एग्जाम देने के लिए हम सभी को एक प्लान बनाना होगा'

3 जनवरी 1996 को जन्मी अंशिका का कहना है कि 'UPSC एग्जाम देने के लिए हम सभी को एक प्लान बनाना चाहिए क्योंकि इसका सिलेबस काफी ज्यादा है और उसे बार-बार रिवाइज करना चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+