India Got Latent Row: रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर ने भेज दिया समन

India Got Latent Row: कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस शो में रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील जोक की वजह से पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अब खबर है कि महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय और रणवीर को पेश होने के लिए तारीख दी है।

मुंबई पुलिस ने इंडियाज गॉट लेटेंट में किए गए अश्लील जोक मामले में रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को जल्द से जल्द पेश होने के लिए कहा है। यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को महाराष्ट्र साइबर ने 24 फरवरी को पेश होने के लिए बुलाया है। कॉमेडियन समय रैना को कल साइबर सेल के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

India Got Latent Row

जानकारी के मुताबिक, समय रैना अभी देश से बाहर हैं। ऐसे में उन्होंने मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए साइबर सेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करने का अनुरोध किया है। हालांकि महाराष्ट्र साइबर सेल ने उनको साफ मना कर दिया और कहा कि कार्रवाई के लिए समय रैना को भारत आना होगा।

ये भी पढ़ें: 'आप सब कुछ खो देंगे' Ranveer Allahbadia की गर्लफ्रेंड ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस परेशान

इससे पहले महिला आयोग ने रणवीर अल्लाहाबादिया ,अपूर्वा मखीजा, आशीष चाचलानी और तुषार पुजारी को समन भेजा था। सभी कॉमेडियन को आज यानी 17 फरवरी को पेश होना था। बता दें कि, मामले को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि रणवीर इलाहाबादिया ने दो बार पोस्ट शेयर कर अश्लील जोक के लिए माफी भी मांगी, लेकिन बावजूद इसके लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

आपको बता दें कि, इंडियाज गॉट लेटेंट शो में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर अश्लील सवाल पूछ लिया था। इस एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि पुलिस ने रणवीर के खिलाफ केस दर्ज किया और बाद में समय रैना को अपने यूट्यूब चैनल से शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पड़े।

ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia केस में पूर्व CJI चंद्रचूड़ क्यों चर्चा में आए? जानिए अल्लाहबादिया से कनेक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+