Ranveer Allahbadia केस में पूर्व CJI चंद्रचूड़ क्यों चर्चा में आए? जानिए अल्लाहबादिया से कनेक्शन
Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया अपने आपत्तीजनक बयान को लेकर मुश्किल में फंसे हुए हैं। महिलाओं को लेकर दिए बयान को लेकर कई राज्यों में FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(NHRC) और राष्ट्रीय महिला आयोग भी इस मामले को देख रही है।
वहीं ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है। और इस मामले को लेकर देश के पूर्व CJI जस्टिस DY चंद्रचूड़ (former CJI Chandrachud) चर्चा में आ गए हैं।

अल्लाहबादिया ने मांग ली थी माफी
'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एक यूट्यूब एपिसोड के दौरान अल्लाहबादिया द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर देश भर में गुस्सा है। वहीं बढ़ते विवाद के बाद यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने माफी मांग ली है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, वो कोई जस्टिफिकेशन नहीं देंगे, बस माफी चाहते हैं।
इस वजह से चर्चा में आए पूर्व CJI
वहीं जब इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई तो पूर्व CJI जस्टिस DY चंद्रचूड़ चर्चा में आ गए। हुआ ये कि जब 14 फरवरी को जब इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई तो अल्लाहबादिया की तरफ से जो वकील पेश हुए उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
बता दें कि जो वकील रणवीर अल्लाहबादिया की ओर से पेश हुए उनका नाम अभिनव चंद्रचूड़ है। अभिनव सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश जस्टिस DY चंद्रचूड़ के बेटे हैं।
लोगों ने पूर्व CJI को किया ट्रोल
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अभिनव चंद्रचूड़ और उनके पिता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश जस्टिस DY चंद्रचूड़ को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने रणवीर का केस नहीं लड़ने को कहा तो कुछ लोगों ने रणवीर अल्लाहबादिया के वकील बनने के पर अभिनव चंद्रचूड़ को जम कर निशाना बनाया।












Click it and Unblock the Notifications